विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2019

46 दिनों बाद महबूबा मुफ्ती का Twitter हैंडल हुआ Active, कहा- हिरासत में लिये गए बच्चों की संख्या...

इल्तिजा ने महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, अब मैं उनकी (महबूबा मुफ्ती) की अनुमति से उनके ट्वीटर अकाउंट का संचालन कर रही हूं.

46 दिनों बाद महबूबा मुफ्ती का Twitter हैंडल हुआ Active, कहा- हिरासत में लिये गए बच्चों की संख्या...
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती (फाइल फोटो)
  • महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने किया ट्वीट
  • कहा, मां की अनुमति से अब मैं यह अकाउंट चला रही हूं
  • राज्य के हालात पर गृह सचिव से मांगी जानकारी
नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) राज्य से आर्टिकल 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद से ही हिरासत में हैं. इस बीच उनकी बेटी इल्तिजा ने महबूबा मुफ्ती के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर कहा है, 'जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती 5 अगस्त से ही हिरासत में हैं. ऐसे में वह इस ट्वीटर अकाउंट को एक्सेज नहीं कर पा रही हैं. अब मैं उनकी (महबूबा मुफ्ती) की अनुमति से उनके ट्वीटर अकाउंट का संचालन कर रही हूं.' इल्तिजा ने इसके साथ ही भारत सरकार के गृह सचिव और जम्मू-कश्मीर सरकार के गृह सचिव को लिखे एक पत्र की प्रति भी साझा की और कहा कि मैं अभी भी इन सवालों के जवाब का इंतजार कर रही हूं.' 

इल्तिजा ने इस पत्र में लिखा है, अपनी मां (महबूबा मुफ्ती) से मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्य के मौजूदा हालात पर चिंता जताई. खासकर राज्य का विशेष दर्जा वापस लिये जाने के बाद यहां बड़ी संख्या में नागरिकों को हिरासत में लेने की वजह से वह काफी चिंतित हैं.

इल्तिजा ने अपनी मां की ओर से गृह सचिव से राज्य में हिरासत में लिये गए लोगों की संख्या और मौजूदा हालात समेत विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी मांगी है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद से ही वहां के तमाम नेताओं को एहतियातन हिरासत में रखा गया है, जिसमें महबूबा मुफ्ती भी शामिल हैं. 

जम्मू-कश्मीर में धीरे-धीरे हटती पाबंदियां​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mehbooba Mufti, Jammu Kashmir, Article 370, Iltija Mufti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com