सीमा पर तैनात भारतीय सेना का जवान. सेना ने आतंकियों खिलाफ जोरदार मुहिम छेड़ रखी है.
श्रीनगर:
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि एक कश्मीरी आतंकवादी ने मां की अपील पर हिंसा का रास्ता छोड़ दिया और घर लौट आया. जम्मू एवं कश्मीर पुलिस प्रमुख शेश पॉल वैद ने एक ट्वीट में यह घोषणा की, लेकिन आतंकवादी या उसके परिवार की पहचान नहीं बताई.
वैद ने कहा, "बेटे से आतंकवाद छोड़कर घर लौटने की एक और मां की अपील का असर हुआ है. भगवान परिवार पर कृपा बनाए रखे और अन्यों को रास्ता दिखाए."
कश्मीरी महिला, मयमूना मुश्ताक बुधवार को श्रीनगर के प्रेस एंक्लेव में अचानक पहुंची और आनन-फानन में हुए एक संवाददाता सम्मेलन में अपने लापता बेटे से वापस आने की अपील की.
महिला का बेटा फहद मुश्ताक वाजा (19) कुछ दिन पहले लापता हो गया था. मंगलवार को सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें सामने आईं, जिसमें उसके लश्कर-ए-तैयबा में शामिल होने की घोषणा की गई थी.
हालांकि, अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि पुलिस प्रमुख का ट्वीट वाजा को लेकर ही है या नहीं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं