विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2017

श्रीनगर में डीएसपी अयूब पंडित हत्या मामला : पुलिस ने 20 लोगों को किया गिरफ़्तार

इन लोगों के पास डीएसपी की पिस्तौल और दूसरे सामान भी बरामद किए गए हैं. हत्या का मास्टरमाइंड हत्या के कुछ दिनों बाद आतंकी गिरोह में शामिल हो गया था.

श्रीनगर में डीएसपी अयूब पंडित हत्या मामला : पुलिस ने 20 लोगों को किया गिरफ़्तार
डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित (फाइल फोटो)
  • पिछले महीने डीएसपी की भीड़ ने हत्या कर दी थी
  • भीड़ ने पीट पीटकर हत्या की थी.
  • डीएसपी ने बचाओ में चलाई थी गोली.
श्रीनगर: पिछले महीने श्रीनगर में डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित की हत्या के मामले में पुलिस ने 20 लोगों को गिरफ़्तार किया है. श्रीनगर के जामिया मस्जिद के पास डीएसपी अयूब पंडित की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन लोगों के पास डीएसपी की पिस्तौल और दूसरे सामान भी बरामद किए गए हैं. हत्या का मास्टरमाइंड हत्या के कुछ दिनों बाद आतंकी गिरोह में शामिल हो गया था. उसे हाल ही में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया.

यह भी पढ़ें...
अधिकारी की नहीं, 'विश्वास' की हत्या हुई : महबूबा मुफ्ती

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित जामिया मस्जिद के बाहर गुस्साई भीड़ ने एक डीएसपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

हाथापाई के बीच डीएसपी ने चलाई थी पिस्तौल : बता दें कि यह हादसा नौहट्टा की जामिया मस्जिद के पास घटा था जहां पर डीएसपी अयूब पंडित सुरक्षा में तैनात थे. रात 12.30 बजे डीएसपी बाहर घूमते देखे गए. लोगों ने उन्हें रोका, पकड़ा और हाथापाई की. हाथापाई के बीच उन्होंने पिस्तौल चलाई. पिस्तौल आत्मरक्षा में चलाई गई थी. फायरिंग में तीन लोग घायल हुए. गुस्साई भीड़ ने उनके कपड़े पूरी तरह फाड़ दिए. पत्थर-लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी. इसके बाद शव को शिनाख़्त के लिए पुलिस कंट्रोल रूम लाया गया था. जब यह घटना घटी तब डीएसपी यूनिफॉर्म में नहीं थे. घरवालों से बातचीत के बाद पुलिस पहचान पाई कि वह डीएसपी हैं.

वीडियो : डीएसपी की हत्या पर एनडीटीवी की रिपोर्ट
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DSP Mohammad Ayub Pandit, Ayub Pandith, Srinagar, Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com