विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2019

जम्मू बस स्टैंड पर हुए ग्रेनेड हमले में 1 युवक की मौत, 30 घायल, आरोपी गिरफ्तार

जम्मू बस स्टैंड पर हुए ग्रेनेड हमले (Jammu Blast) में 17 साल के एक युवक की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए. पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है.

Also Read in
जम्मू बस स्टॉप पर बस पर ग्रेनेड धमाका
नई दिल्ली:

जम्मू बस स्टैंड पर हुए ग्रेनेड हमले (Jammu blast) में 17 साल के एक युवक की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. वहीं, पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है. जम्‍मू कश्‍मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि ग्रेनेड फेंकने वाले शख्‍स को गिरफ्तार कर लिया गया है. हमले में मोहम्मद शारिक की मौत हो गई. वह उत्तराखंड के हरिद्वार का रहने वाला था. बता दें कि पिछले साल मई से लेकर अब तक बस स्टैंड इलाके में आतंकवादियों द्वारा हथगोले के जरिए किया गया यह तीसरा हमला है. सुरक्षा एजेंसियां इसे शहर में शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास के तौर पर देख रही हैं.

 

 

अधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड के हरिद्वार के निवासी 17 साल के मोहम्मद शारिक की अस्पताल में मौत हो गई. उसकी छाती पर चोट लगी थी. उन्होंने कहा कि चार अन्य घायलों की हालत गंभीर है और इनमें से दो का डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया है. अधिकारियों ने कहा कि घायलों में कश्मीर के 11, बिहार के दो और छत्तीसगढ़ एवं हरियाणा का एक-एक व्यक्ति शामिल हैं. 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में बस स्टैंड पर खड़ी सरकारी बस को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ और इस विस्फोट से लोगों में अफरा-तफरी मच गई. आईजी ने कहा, 'जब भी चौकसी ज्यादा होती है, हम जांच-पड़ताल सख्त कर देते हैं, लेकिन किसी-किसी के उससे बच निकलने की आशंका रहती है और यह ऐसा ही मामला लग रहा है.' अधिकारी ने कहा कि शहर में इस तरह के हमले का कोई स्पष्ट इनपुट नहीं था. उन्होंने कहा, 'सामान्य इनपुट हमेशा रहते हैं और तैनाती की जाती है. हमें जब भी इनपुट मिलता है तो हम इस पर काम करते हैं, लेकिन इस बारे में कोई स्पष्ट इनपुट नहीं था.' उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा, 'निश्चित तौर पर मंशा सांप्रदायिक शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने की थी.' 

विंग कमांडर अभिनंदन के लौटते ही पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, गोलाबारी में 3 नागरिकों की मौत

विस्फोट के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए हैं. जो वजिअल सामने आए हैं, उसमें सुरक्षा कर्मियों को  

 

 

समाचार एजेंसी एएनआई को एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'मुझे लगा कि जैसे कोई टायर फट गया है, मगर यह एक बड़ा विस्फोट था. स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस में घायलों को अस्पताल पहुंचाया.'

बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आज यानी गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुआ था, जिसमें सुरक्षालों ने एक आतंकी को मार गिराया. हालांकि, सुबह तक सर्च ऑपरेशन जारी था.

पुलवामा आतंकी हमला
इससे पहले 14 फरवरी को पुलवामा में हुए एक आत्‍मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थें. हमले की जिम्‍मेदारी पाकिस्‍तान स्‍थ‍ित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद ने ली थी. 14 फरवरी को सीआरपीएफ का काफिला जम्मू से श्रीनगर जा रहा था. इस काफिले में करीब 78 गाड़ियां थीं और 2500 जवान शामिल थे. उसी दौरान बाईं ओर से ओवरटेक कर विस्फोटक से लदी एक कार आई और उसने सीआरपीएफ की बस में टक्कर मार दी. आतंकवादी ने जिस कार से टक्कर मारी थी, उसमें करीब 60 किलो विस्फोटक थे. इसकी वजह से विस्फोट इतना घातक हुआ कि इसमें 40 जवान शहीद हो गए.

VIDEO: कुलगाम मुठभेड़ में डीएसपी शहीद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir, Blast At Jammu Bus Stand, Jammu Bus Stand, Jammu Blast, Jammu And Kashmir Blast, Jammu, J&K, Bomb Blast Jammu, Blast In Jammu Kashmir Today, Blast In Jammu And Kashmir Today, Blast In Jammu And Kashmir, Google News, Breaking News, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com