सोपोर में आतंकियों के छुपे होने की खबर के बाद सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन... (फाइल फोटो)
जम्मू:
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट करके दी.
पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के सोपोर में मुठभेड़, 3 आतंकवादी ढेर, 1 जवान घायल
इससे पहले सोमवार को उत्तर कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर शहर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच को हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये.
VIDEO : सोपोर में तीन आतंकी ढेर
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि सोपोर के चेक-ए-ब्राथ क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में मिली विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने वहां घेराबंदी की और तलाशी अभियान (सीएएसओ) शुरू किया. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल उस क्षेत्र में तलाशी अभियान चला ही रहे थे कि आतंकवादियों ने उन पर गोली चलानी शुरू कर दी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jammu Kashmir, Sopore