- जम्मू-कश्मीर सरकार का सचिवालय व अन्य कार्यालय काम करना आरंभ
- नमाज के बाद आमजन पर लगे प्रतिबंधों में ढील
- राजभवन के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) सरकार का सचिवालय और अन्य कार्यालय शुक्रवार से काम करना आरंभ कर देंगे जबकि आमजन पर लगे प्रतिबंधों में ढील नमाज़ के बाद की स्थिति पर निर्भर करेगी. राजभवन के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य में गुरुवार शाम सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद सरकारी सचिवालय एवं अन्य कार्यालयों में सामान्य कामकाज बहाल किए जाने का निर्देश दिया.
BSP प्रमुख मायावती बोलीं- सरकार जम्मू कश्मीर के निवासियों की भलाई का दावा कर रही है, मगर...
प्रवक्ता ने बताया कि सरकार जुमे की नमाज के दौरान हालात पर नजर रखेगी और इसी के आधार पर आम लोगों के लिए भी प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार किया जाएगा.
Video: लद्दाख के लिए खास है स्वतंत्रता दिवस, सांसद ने जमकर किया डांस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं