विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2019

कश्मीर: महबूबा मुफ्ती के भाई मस्जिद में पढ़ रहे थे नमाज, बाहर आतंकियों ने बॉडी गार्ड को मारी गोली

जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के चचेरे भाई के सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी.

कश्मीर: महबूबा मुफ्ती के भाई मस्जिद में पढ़ रहे थे नमाज, बाहर आतंकियों ने बॉडी गार्ड को मारी गोली
सुरक्षा गार्ड की सर्विस राइफल से ही उस पर हमला किया गया
नई दिल्ली:

जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के चचेरे भाई के सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी. सुरक्षा गार्ड की सर्विस राइफल से ही उस पर हमला किया गया. जिले के बिजबेहरा शहर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के वरिष्ठ नेता सजाद मुफ्ती के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) कांस्टेबल फारूक अहमद पर आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी. 

ऑडी कॉर की टक्कर से हवा में 30 फीट ऊंचाई तक उड़ गया शख्स, देखें भयानक हादसे का VIDEO

पुलिस ने कहा, "यह घटना बाबा मोहल्ले में उस समय हुई, जब पीडीपी नेता अस्तान मस्जिद के अंदर शुक्रवार की नमाज अदा कर रहे थे और उनका पीएसओ बाहर उनका इंतजार कर रहा था."

पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर भाषण के लिए आम लोगों से सुझाव मांगे

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने पीएसओ को करीब से गालियां मारी. कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई और हमलावर गार्ड की सर्विस राइफल लेकर फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए इलाके में घेराबंदी की गई है. 

Video: कोई भी शब्द हमले की निंदा के लिए पर्याप्त नहीं: महबूबा मुफ्ती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir, Srinagar, Mehbooba Mufti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com