विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2018

जम्मू-कश्मीर : सोपोर में सीआरपीएफ की टीम पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल

इससे पहले 3 सितंबर को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया

जम्मू-कश्मीर : सोपोर में सीआरपीएफ की टीम पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल
फाइल फोटो
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सीआरपीएफ की एक टुकड़ी पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका है जिसमें 5 जवान घायल हो गये हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. 

रक्षामंत्री के कश्‍मीर दौरे के बाद सेना ने पुलवामा के गांवों में शुरू किया बड़ा सर्च ऑपरेशन, पुलिस और CRPF भी साथ

 
इससे पहले 3 सितंबर को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सुबह में पुलवामा के एक दर्जन से ज्यादा गांवों में घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया था.    

जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मौत के घाट उतारा, हथियार भी बरामद किये

अधिकारी के मुताबिक, अभियान के दौरान युवकों के एक समूह ने कुछ जगहों पर सुरक्षा बलों पर पथराव किया। गुस्सू गांव में झड़प के दौरान सुरक्षाबलों की गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए. उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया. उसमें से एक फयाज अहमद वानी को एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया. हालांकि वानी को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया.    

नेशनल रिपोर्टर : श्रीनगर में CRPF की गाड़ी पर जमकर हुआ पथराव​
 
इनपुट : भाषा से भी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CRPF Troops Attacked By Grenade, Jammu Kashmir News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com