विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2018

जम्मू-कश्मीर : तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और स्थानीय लोगों में झड़प

पुलिस सूत्रों ने कहा, "सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले फेंके और पेलेट्स का इस्तेमाल किया. इस दौरान चार प्रदर्शनकारी घायल हो गए."​

जम्मू-कश्मीर : तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और स्थानीय लोगों में झड़प
फाइल फोटो
श्रीनगर:

जम्मू एवं कश्मीर  के सोपोर इलाके में में सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान के दौरान झड़प शुरू हो गई. पुलिस ने बताया कि ब्राथ गांव में राष्ट्रीय राइफल्स, विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान दो स्थानीय नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद झड़प शुरू हो गई.  

श्रीनगर, शोपियां के कुछ इलाकों में प्रतिबंध

पुलिस सूत्रों ने कहा, "सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले फेंके और पेलेट्स का इस्तेमाल किया. इस दौरान चार प्रदर्शनकारी घायल हो गए."​

वीडियो : बडगाम में आतंकी ढेर
 
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com