विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2019

जम्मू-कश्मीर : छुट्टी पर घर आये फौजी को आतंकियों ने मार डाला

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी सेना के जवान मोहम्मद रफी यातू के घर में घुसे और उनपर अंधाधुंध गोलियां चला दीं.

जम्मू-कश्मीर : छुट्टी पर घर आये फौजी को आतंकियों ने मार डाला
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
श्रीनगर:

कश्मीर में एक बार फिर छुट्टी पर घर आये सेना के जवान को आतंकियों ने मार डाला. उत्तरी कश्मीर के सोपोर में अवकाश पर घर आए एक सैन्यकर्मी को सरेआम गोली मार दी गई. घटना के बाद फरार हुए आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया है. मारे गए जवान की पहचान मोहम्मद रफीक यत्तु के रूप में हुई है. सोपोर के वारपोरा का रहने वाला मोहम्मद रफीक मूल रूप से 17 जम्मू कश्मीर लाईट इनफैंट्री में तैनात था. पिछले कुछ सालों से वह आतंकरोधी अभियानों में तैनात था. वह तीन दिन पहले ही अपने घर छुट्टी पर आया था.

खबरों के मुताबिक शनिवार शाम को करीब सवा पांच बजे जब वह अपने घर से कुछ ही दूरी पर अपने कुछ दोस्तों के साथ था कि तभी अचानक वहां आतंकी आए. आतंकियों ने उसे बचाव का कोई मौका दिए बगैर उस पर गोली चलाई. गोली लगते ही मोहम्मद रफीक जमीन पर गिर पड़ा और उसे मरा समझ आतंकी वहां से भाग निकले.

आतंकियों के जाने के बाद मोहम्मद रफीक को उसके परिजनों ने जिला अस्पताल सोपोर पहुंचाया, लेकिन वह रास्ते में ही चल बसा. सेना ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि वो उन आतंकियों को किसी भी हालत में नहीं बख्शेगी जिन्होंने ऐसी कायराना हरकत को अंजाम दिया है.

VIDEO: सरहद पर बीएसएफ जवान की बर्बर हत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Army Man Shot Dead
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com