विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2017

जयपुर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में खूनी झड़प, फायरिंग में एक शख्स की मौत, कुछ इलाकों में कर्फ्यू

राजस्थान की राजधानी जयपुर के रामगंज इलाके में शुक्रवार देर शाम पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच जमकर झड़प हुई.

जयपुर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में खूनी झड़प, फायरिंग में एक शख्स की मौत, कुछ इलाकों में कर्फ्यू
जयपुर में उग्र भीड़ ने कई वाहनों को आग लगा दी
  • पुलिस जीप, एंबुलेंस और कुछ अन्य गाड़ियों में लगाई आग
  • झड़प में 8 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल
  • एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के रामगंज इलाके में शुक्रवार देर शाम पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच जमकर झड़प हुई. पुलिस फायरिंग में एक शख्स की गोली लगने से मौत हो गई. इस झड़प में 8 पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हुए. एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है. शहर के चार थानों में कर्फ्यू लगा हुआ है और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: जयपुर में पड़ोसी ने घर में घुसकर 6 साल की बच्ची से किया रेप

दरअसल इस इलाके में बेतरतीब तरीके से खड़े ई-रिक्शों की वजह से जाम लग गया था. इसके बाद पुलिस ने उन्हें हटाना शुरू कर दिया. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दंपति को पुलिस की लाठी लग गई, जिसके लोग उग्र होने लगे. इसके बाद लोग भड़क गए.

भीड़ ने एक पावर हाउस के अलावा पुलिस की जीप और एक एंबुलेंस समेत कई गाड़ियों में आग लगा दी. यही नहीं, वहां कई पत्रकारों पर भी हमला किया गया.

VIDEO : जयपुर में पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प
प्रदर्शनकारियों ने रामगंज थाने में भी घुसने की कोशिश की. भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और कई राउंड हवाई फायरिंग भी की.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur, Rajasthan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com