विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2017

जयपुर- सुपर फास्ट ट्रेन की थर्ड एसी कोच का नहीं खुला दरवाजा, अधिकारी सस्पेंड

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता तरूण जैन ने बताया कि ट्रेन तय समय से देरी से प्लेटफॉर्म पर पहुंची थी.

जयपुर- सुपर फास्ट ट्रेन की थर्ड एसी कोच का नहीं खुला दरवाजा, अधिकारी सस्पेंड
जयपुर- सुपर फास्ट ट्रेन की थर्ड एसी कोच का नहीं खुला दरवाजा, अधिकारी सस्पेंड - प्रतीकात्मक फोटो
जयपुर: जयपुर से मुंबई जाने वाली गणगौर सुपर फास्ट ट्रेन की थर्ड एसी के एक कोच का दरवाजा जयपुर स्टेशन पर नहीं खुला, इस सिलसिले में एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

जयपुर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में खूनी झड़प, फायरिंग में एक शख्स की मौत, कुछ इलाकों में कर्फ्यू

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता तरूण जैन ने बताया कि ट्रेन तय समय से देरी से प्लेटफॉर्म पर पहुंची थी. यहां थर्ड एसी के एक कोच के एक ओर के दरवाजे नहीं खुले. इसी बीच ट्रेन वहां से रवाना हो गयी जिसके कारण कई यात्री उसमें चढ़ नहीं सके.

जैन ने कहा, हालांकि टिकट निरीक्षक ने तुरंत मामले को भांप कर चेन खींचा और ट्रेन रुकवायी. उसके बाद ट्रेन सभी यात्रियों को लेकर ही रवाना हुई. उन्होंने कहा कि किसी यात्री को चोट नहीं आयी है.

जैन ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इस संबंध में एक अधिकारी को निलंबित किया गया है.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com