कानोता थाने के पास आनंद कालेज के सामने सुबह कोहरे के चलते यह हादसा हुआ.
नई दिल्ली:
जयपुर आयुक्तालय के कानोता थाना क्षेत्र में जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह कोहरे के कारण एक के पीछे एक 35 वाहनों के आपस में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में एक जीप में सवार एक युवक की मौत हो गई और विभिन्न वाहनों में सवार 45 अन्य लोग घायल हो गए.
थानाधिकारी गौरीशंकर बोहरा ने बताया कि कानोता थाने के पास आनंद कालेज के सामने सुबह कोहरे के चलते बस्सी से जयपुर की ओर आ रहे 35 वाहनों के आपस में भिड़ जाने से एक जीप में सवार दौसा निवासी साहिल (19) की मौत हो गई और विभिन्न वाहनों में सवार 45 अन्य घायल लोग हो गए.
उन्होंने बताया कि सुबह राजमार्ग पर धुंध और कोहरा होने के कारण संभवत: किसी एक वाहन के अचानक ब्रेक लगाए जाने के कारण एक के पीछे एक वाहन आपस में भिड़ गए.
उन्होंने बताया कि वाहनों के आपस में भिड़ जाने से आगरा से जयपुर की ओर आ रहे वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसके चलते राजमार्ग दो घंटे तक अवरुद्ध रहा. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को राजमार्ग से हटाकर राजमार्ग को यातायात के लिये खोल दिया गया है. घायलों को स्थानीय और जयपुर के सवाईमान सिंह चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. (इनपुट भाषा से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
कोहरा, जयपुर-आगरा हाईवे, जयपुर, Fog, Jaipur Agra Highway, Jaipur, Kanota, कनोटा, जयपुर-अागरा हाईवे एक्सीडेंट, Agra Jaipur Highway Accident, कानोता