विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2016

धोखा मत खाइए, यह गेल-ब्रावो नहीं गेल-कोहली की है जोड़ी : वायरल हुआ डांस पार्टी का वीडियो

धोखा मत खाइए, यह गेल-ब्रावो नहीं गेल-कोहली की है जोड़ी : वायरल हुआ डांस पार्टी का वीडियो
नई दिल्ली: आज तक आपने आईपीएल में खिलाड़ियों को ग्राउंड पर ही हसंते और खेलते हुए देखा होगा, लेकिन विराट कोहली और क्रिस गेल का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों खिलाड़ी एक साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से क्रिस गेल के लिए धमाकेदार पार्टी रखी गई थी।

गेल की वापसी पर टीम ने रखी थी पार्टी
गेल के इस पार्टी में टीम के कैप्टन विराट कोहली भी उनके साथ डांस करते नजर आए। वहीं, इस पार्टी में शेन वाटसन गिटार बजाते हुए दिखे। उन्होंने अपने गिटार से पार्टी में चार चांद लगा दिए। बता दें, बीते दिनों क्रिस गेल को एक बेटी हुई थी। उन्होंने बच्ची का नाम ब्लश रखा है। बच्ची से मिलने के लिए क्रिस गेल स्वदेश लौट गए थे। अब उनकी वापसी पर टीम ने पार्टी रखी थी।
 
वायरल हो रहा है वीडियो
इस वीडियो को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) द्वारा यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अब तक दो लाख से ऊपर लोगों ने देखा है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इनके डांस सबको कर कर दिया हैरान
इस पार्टी में कप्तान विराट कोहली और क्रिस गेल ने साथ में डांस करके सबको हैरान कर दिया। इस वेलकम पार्टी में फ्लोर पर दोनों की जुगलबंदी देखी गई। इसके अलावा गिटार पर आरसीबी का एक और स्टार क्रिकेटर नजर आया। इस पार्टी की तस्वीरें विराट ने अपनी फेसबुक पर अपलोड भी की है।

तो आइए, अब देखते हैं गेल और कोहली का यह डांस पार्टी का वीडियो

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आईपीएल 9, विराट कोहली, क्रिस गेल, वीडियो, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, IPL 9, Virat Kohli, Gayle, Video, Royal Challengers Bangalore