IPL Opening Ceremony में एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने काला चश्मा गीत पर डांस प्रस्तुति दी...
हैदराबाद:
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सीजन 10 का शुभारंभ हो गया है. हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत फिल्म लगान के गीत 'बार बार हां, बोल यार हां' से हुई. गीत के बोल सुनकर दर्शक झूम उठे. अभिनेत्री एमी जैक्सन डांस की मोहक प्रस्तुति दी और दर्शक उनके साथ थिरकते नजर आए. हैदराबाद में ही आईपीएल का पहला मुकाबला भी है, जिसमें सीजन 2016 की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद और रनरअप टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीमें भिड़ेंगी. वैसे इस बार कुल 8 ओपनिंग सेरेमनी होंगी, जिनमें से यह पहली है. इसके अलावा फैन्स को 7 अन्य शहरों में भी इनका आनंद लेने का मौका मिलेगा.
अभिनेत्री एमी जैक्सन ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत फिल्म याराना के गीत 'सारा जमाना, हसीनों का दीवाना' से की. एमी ने स्टेज पर कदम रखा कि दर्शकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई. फिर तो उनके साथ सारा स्टेडियम थिरकने लगा. इसके बाद उन्होंने कटरीना कैफ की फिल्म बार बार देखो के गीत काला चश्मा पर मनोहारी डांस करके दर्शकों को खूब झुमाया.
एमी जैक्सन ने शुरुआत फिल्म याराना के गीत 'सारा जमाना, हसीनों का दीवाना' से की. (फोटो : AFP)
यह कहा सुपर सितारों ने...
सचिन का स्टेडियम में मौजूद भीड़ ने पूरे जोश के साथ स्वागत किया. इस मौके पर सचिन तेंदुलकर ने कहा, आईपीएल ने 10वें वर्ष में पहुंच गया है. यह एक बड़ी उपलब्धि है. जब इसका पहला सीजन प्रारंभ हुआ था तो मैंने सोचा नहीं था कि यह इतना लंबा चलेगा. वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि अगर आप क्रिकेट खेल रहे हैं तो आपको लोगों का भरपूर मनोरंजन करना चाहिए. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने माहौल की तुलना बहुत कुछ फुटबॉल वर्ल्डकप के फाइनल जैसा बताया. वीवीएस लक्ष्मण ने भी पूरे माहौल को खुशनुमा करार दिया.
इनका हुआ सम्मान...
सबसे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली ने गोल्फ कार्ट से मैदान का चक्कर लगाया. फिर सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त प्रशासकों की समिति (COA) के अध्यक्ष विनोद राय ने सचिन को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. इसी प्रकार सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग और वीवीएस लक्ष्मण को भी सम्मानित किया गया.
IPL के ट्विटर हैंडल पर सचिन सहित चारों सितारों की फोटो पोस्ट की गई...
इस बार युवा बॉलीवुड सितारे अलग-अलग शहरों की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करते नजर आएंगे. इनमें परिणीति चोपड़ा, श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं. खबर यह भी है कि सुपर-डांसर ऋतिक रोशन भी धमाल मचाते नजर आ सकते हैं.
कहां-कहां होगी ओपनिंग सेरेमनी और कौन कहां देगा प्रस्तुति
8 शहरों में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी की जानकारी IPL चेयरमैन राजीव शुक्ला ने सोमवार को दी थी. इन शहरों में दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, गुजरात, मुंबई, पुणे, बेंगलुरू और इंदौर शामिल हैं. आईपीएल के 10 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजकों ने इन शहरों के फैन्स को यह विशेष तोहफा देने का फैसला किया है. इसके पीछे Bcci का दूसरा उद्देश्य आईपीएल को और लोकप्रिय बनाना है.

The #IPL iconic cricketers felicitated ahead of the opening game - @sachin_rt @SGanguly99 @VVSLaxman281 @virendersehwag pic.twitter.com/xIHjYsmARe
— IndianPremierLeague (@IPL) April 5, 2017
इस बार युवा बॉलीवुड सितारे अलग-अलग शहरों की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करते नजर आएंगे. इनमें परिणीति चोपड़ा, श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं. खबर यह भी है कि सुपर-डांसर ऋतिक रोशन भी धमाल मचाते नजर आ सकते हैं.
कहां-कहां होगी ओपनिंग सेरेमनी और कौन कहां देगा प्रस्तुति
8 शहरों में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी की जानकारी IPL चेयरमैन राजीव शुक्ला ने सोमवार को दी थी. इन शहरों में दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, गुजरात, मुंबई, पुणे, बेंगलुरू और इंदौर शामिल हैं. आईपीएल के 10 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजकों ने इन शहरों के फैन्स को यह विशेष तोहफा देने का फैसला किया है. इसके पीछे Bcci का दूसरा उद्देश्य आईपीएल को और लोकप्रिय बनाना है.
- एमी जैक्सन- 5 अप्रैल को हैदराबाद में, टीम- सनराइजर्स हैदराबाद
- रितेश देशमुख- 6 अप्रैल को पुणे में, टीम- राइजिंग पुणे सपुरजायन्ट
- टाइगर श्राफ- 7अप्रैल को राजकोट में, टीम- गुजरात लॉयन्स
- श्रद्धा कपूर- 13 अप्रैल को कोलकाता में, टीम कोलकाता नाइटराइडर्स
- परिणीति चोपड़ा- 15 अप्रैल को नई दिल्ली में, टीम- दिल्ली डेयरडेविल्स
- 8 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब- कौन प्रस्तुति देगा तय नहीं
- 8 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- कौन प्रस्तुति देगा तय नहीं
- 9 अप्रैल को मुंबई इंडियन्स- कौन प्रस्तुति देगा तय नहीं
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
IPL Opening Ceremony 2017, IPL 2017, Rajiv Gandhi Stadium, IPL 10, Cricket News In Hindi, Cricket Score, Live Cricket Score, Ipl Opening Ceremony