विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2017

IPL10: एक स्‍टार प्‍लेयर के जुड़ने की खुशी मना भी नहीं पाई थी मुंबई इंडियंस टीम कि दूसरा हुआ बाहर

IPL10: एक स्‍टार प्‍लेयर के जुड़ने की खुशी मना भी नहीं पाई थी मुंबई इंडियंस टीम कि दूसरा हुआ बाहर
लसिथ मलिंगा इस समय गेंदबाजी में शानदार फॉर्म में हैं (फाइल फोटो)
मुम्बई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL10)में मुंबई इंडियंस की टीम को अभी पहली जीत दर्ज करना है. टीम को अपना पहला मैच राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स से हारना पड़ा था. मुंबई टीम के लिए राहत की बात यह है कि स्‍टार तेज गेंदबाज लसित मलिंगा अब टीम के साथ जुड़ गए हैं. उम्‍मीद है कि यॉर्कर फेंकने के माहिर मलिंगा के जुड़ने के बाद गेंदबाजी में मुंबई का प्रदर्शन सुधरेगा. वैसे दुर्भाग्‍य अभी भी इस टीम का पीछा नहीं छोड़ रहा. मलिंगा के टीम से जुड़ने की खुशी मुंबई इंडियंस अभी ठीक से मना भी नहीं पाई थी कि उसके एक अन्‍य खिलाड़ी को चोट के कारण 10 दिनों के लिए मैदान से बाहर होना पड़ा है.

टीम के प्रमुख बल्‍लेबाजी अंबाती रायुडू चोट के कारण 10 दिनों के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं. श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के टीम से जुड़ने के पहले ही रायुडू को टूर्नामेंट से 10 दिन के लिए बाहर होना पड़ा है. गौरतलब है कि मलिंगा ने बांग्लादेश के साथ बीते दिनों आयोजित टी-20 मैच में शानदार हैट्रिक लगाई थी. वह अब पूरी तरह फिट हैं और इसका फायदा मुम्बई को मिलेगा लेकिन उसे मध्यक्रम में रायडू जैसे भरोसेमंद बल्लेबाज की कमी खल सकती है. सौरभ तिवारी को रायुडू के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है. मुम्बई के कोच महेला जयवर्धने ने कहा है कि रायुडू पूरी तरह फिट होने के बाद ही टीम में वापसी करेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPL10, Mumbai Indians, Ambati Rayudu, Lasith Malinga
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com