विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2018

IPL 2018, KXIP vs DD: 'घर वापसी' पर यह बन गई गौतम गंभीर की नई समस्या

बातें तो गौतम अभी भी चिर-परिचित गंभीरता के साथ ही करते हैं, लेकिन बस बल्ला ही उनका साथ देता नहीं दिख रहा. लेकिन अब जो नई समस्या सामने आई है, उसने गंभीर के सामने जरूर सवाल खड़ा कर दिए हैं. 

IPL 2018, KXIP vs DD: 'घर वापसी' पर यह बन गई गौतम गंभीर की नई समस्या
अभ्यास के दौरान गौतम गंभीर
  • ये क्या हुआ..कैसे हुआ..क्यों हुआ !
  • नहीं दिखी गौतम की दिलेरी!
  • भगवान जाने क्या होगा आगे!
नई दिल्ली: ऐसा लग रहा है कि कोलकाता से गौतम गंभीर को घर वापसी रास नहीं आई. सभी उम्मीद कर रहे थे कि गौतम के डेयर डेविल्स के साथ जुड़ने से इस टीम में फिर से गंभीरता आएगी. लेकिन टीम की तो छोड़िए, गौतम की गंभीरता नदारद होती दिख रही है. चेहरे की नहीं, बल्कि प्रदर्शन की. बातें तो गौतम अभी भी चिर-परिचित गंभीरता के साथ ही करते हैं, लेकिन बस बल्ला ही उनका साथ देता नहीं दिख रहा. लेकिन अब जो नई समस्या सामने आई है, उसने गंभीर के सामने जरूर सवाल खड़ा कर दिए हैं. किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच (मैच रिपोर्ट) में भी गंभीर इसी का शिकार हुए. वैसे एक बात साफ है कि दिल्ली डेयर डेविल्स का संजोयन शुरुआत से ही अच्छा नहीं है. और यह टीम कागज पर उतनी मजबूत दिखाई नहीं पड़ती. लेकिन एक बार को लगा था गंभीर अपने नेतृत्व से इस टीम में नई जान फूंकेंगे. लेकिन न तो उन्हें अपने खिलाड़ियों से ही साथ मिला और न ही वह खुद टीम की मदद कर सके. 

यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर का मंगलवार को जन्मदिन पर प्रशंसकों को 'स्पेशल गिफ्ट', कौन बनेगा भाग्यशाली

गौतम गंभीर ने अभी तक खेले 6 मैचों की 5 पारियों में कुल 55 रन बनाए हैं. और इन मैचों में उनका औसत रहा है 17.00 रन. फिरोजशाह कोटला में  दर्शक उम्मीद कर रहे थे कि घरेलू मैदान पर पहले मैच में गंभीर फॉर्म हासिल करेंगे, लेकिन इस मैच में भी डेयर डेविल्स के कप्तान सिर्फ चार रन ही बना सके. और अभी तक का यह प्रदर्शन यही बताता है कि गंभीर के लिए भी डिल्ली डेयर डेविल्स लकी साबित नहीं हुई है. या कहें कि वह इस टीम के भाग्य में बदलाव नहीं कर सके हैं. कम से कम शुरुआती मैचों में तो यह कहा जा सकता है. लेकिन इस प्रदर्शन के बीच गंभीर की बल्लेबाजी में नई खामी सामने आई है. और प्रमाण सामने हैं

VIDEO: विराट कोहली ने कुछ दिन पहले ही एनडीटीवी से हाल-ए-दिल बयां किया.
दरअसल गौतम अपनी सभी पांचों पारियों में मीडियम पेसर का शिकार हुए हैं, और किसी स्पिनर द्वारा उन्हें अभी भी आउट किया जाना बाकी है. कहा जा सकता है कि पहले भी पेस गेंदबाजी के सामने परेशानी झेलने वाले गौतम के लिए फिर से पेसर उनका सिर दर्द बढ़ा रहे हैं. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Gambhir, Vivo IPL 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com