अजिंक्य रहाणे ने कहा कि जोस बटलर लगातार ऊपरी क्रम में टीम के लिए रन बना रहे हैं (फाइल फोटो)
- रहाणे बोले, विकेट बैटिंग के लिए आसान नहीं था
- बटलर जिस तरह स्पिनरों को खेले, वह शानदार रहा
- उनकी पारी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई
जयपुर:
आईपीएल 2018 के मुकाबले में कल राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की. ओपनर जोस बटलर की नाबाद 95 रन की पारी की बदौलत राजस्थान ने यह मैच जीता. मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम को यह अहम जीत दिलाने वाले जोस बटलर की जमकर तारीफ की. रहाणे ने मैच के बाद कहा, "आप हारें या जीतें, यह जरूरी होता है कि आप अपना सर्वश्रेष्ठ दें. यह विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं था लेकिन कृष्णप्पा गौतम के छक्के टीम के काफी काम आए. मैं नर्वस था लेकिन मैंने अपनी भावनाओं को काबू में रखा." कप्तान ने कहा, "जोस (बटलर) की फॉर्म काफी अच्छी चल रही है और वह लगातार ऊपरी क्रम में टीम के लिए अच्छे रन बना रहे हैं, खासकर जिस तरह से इस मैच में उन्होंने स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाजी की वह शानदार थी. जोस अनुभवी खिलाड़ी हैं और शेन वॉर्न के साथ काफी समय बिता रहे हैं. वो सबसे काफी कुछ सीख रहे हैं, उनकी पारी शानदार थी." चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने सलामी बल्लेबाज जोस बटलर की तारीफ की. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने कठिन पिच पर उम्दा पारी खेली. बटलर ने 60 गेंद में नाबाद 95 रन बनाये जिसकी मदद से राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट से पराजित किया.
वीडियो: अफगानिस्तान के इन दो स्पिनरों ने दिखाई चमक
फ्लेमिंग ने कहा,‘हमने उसके लिये रणनीति बनाई थी लेकिन यह कारगर साबित नहीं हुई. बटलर अलग ही लीग में थे. उसे जल्दी आउट कर लेते तो मैच का नतीजा कुछ और होता.’उन्होंने कहा,‘हमने बेन स्टोक्स को जल्दी आउट कर लिया लेकिन बटलर को नहीं कर सके.यह बेहतरीन मैच था और हम हाथ आये मौकों को भुना पाते तो प्रदर्शन बेहतर रहता.’उन्होंने कहा,‘पावरप्ले के बाद हमने दो विकेट लिए तब भी मुकाबला बराबरी का था. हमें उम्मीद थी कि पिच धीमी होगी तो हमारे स्पिनरों को मदद मिलेगी. लेकिन इस पिच पर मध्यम तेज गेंदबाज ही चल रहे थे.’ गेंदबाजों के प्रदर्शन के बारे में पूछने पर फ्लेमिंग ने कहा,‘वह बेहतर हो सकता था. लेकिन बटलर की पारी के कारण वे दबाव में आ गए थे.’ (इनपुट: एजेंसी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
IPL 2018, CSK Vs RR, Ajinkya Rahane