विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2015

दुष्कर्म में नाकाम सिरफिरे ने युवती को दी दर्दनाक मौत, पुलिस को टुकड़ों में मिला शव

दुष्कर्म में नाकाम सिरफिरे ने युवती को दी दर्दनाक मौत, पुलिस को टुकड़ों में मिला शव
प्रतीकात्मक फोटो
इंदौर: दुष्कर्म में नाकाम होने के बाद यहां विवाहिता की बेरहमी से हत्या करके उसके शव के टुकड़े करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को एक बुटीक संचालक के 31 वर्षीय पति को धर दबोचा। यह मामला लंबे वक्त से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।

उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) संतोष कुमार सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस की विस्तृत जांच के बाद पकड़े गए आरोपी की पहचान महेश बैरागी (31) के रूप में हुई है। उसकी पत्नी मित्रबंधु नगर में एक बुटीक चलाती है। उन्होंने बताया कि कविता रैना (30) ने बैरागी की पत्नी के बुटीक पर सूट सिलने दिया था। विवाहिता जब 24 अगस्त को बुटीक पहुंची, तो बैरागी यह कहकर उसे अपने साथ एक फ्लैट में ले गया कि उसका सिला सूट वहीं रखा है।

सिंह ने कहा कि कविता पर लंबे समय से बैरागी की गंदी नजर थी और वह साजिश के तहत उसे अपने फ्लैट में ले गया था। उसका इरादा विवाहिता के साथ दुष्कर्म कर इसका वीडियो बनाने का था। वह इस वीडियो के बूते महिला को ब्लैकमेल करना चाहता था। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म की कोशिश के दौरान जब कविता ने विरोध किया, तो बैरागी ने लोहे के पाइप से उसके सिर पर दो-तीन वार किए।

विवाहिता के अचेत होने पर उसने चाकू से उसके शरीर के छह टुकड़े कर दिए। उसने इन टुकड़ों को बोरे में भरा और इस बोरे को एक पुल के नीचे फेंक दिया। हत्याकांड के तीन दिन बाद 27 अगस्त को पुलिस को कविता के अवशेष मिले थे। डीआईजी ने कहा कि बैरागी का पुराना रिकॉर्ड देखकर लगता है कि वह सेक्स को लेकर मनोविकृति का शिकार है। वह अश्लील फिल्म बनाने के मामले में पहले भी पकड़ा जा चुका है।

उन्होंने बताया कि बैरागी की मौसी की लड़की रेखा वर्ष 2009 में उसके घर रहने आई थी और रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी। इस लड़की का आज तक कोई पता नहीं चल सका है। बैरागी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस नए सिरे से इस लड़की के गायब होने के मामले की जांच करेगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दुष्कर्म में नाकाम, युवती की मौत, टुकड़ों में मिली शव, इंदौर, Misdemeanor Failure, Woman's Death, Bodies Were In Pieces, Indore, मध्यप्रदेश, Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com