विज्ञापन

पीएम मोदी ने नेपाल के नए पीएम बालेन शाह को दी बधाई, कैबिनेट में शामिल हुए ये नाम

नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के शपथ ग्रहण पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है. साथ ही आरएसपी ने नई सरकार की कैबिनेट में शामिल मंत्रियों के नामों की घोषणा की है.

पीएम मोदी ने नेपाल के नए पीएम बालेन शाह को दी बधाई, कैबिनेट में शामिल हुए ये नाम
नेपाल के उपप्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के तौर पर स्वर्णिम वागले जिम्मेदारी संभालेंगे.
  • बालेंद्र शाह उर्फ बालेन शाह ने 35 वर्ष की उम्र में नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालेंद्र शाह को नेपाल के प्रधानमंत्री बनने पर सोशल मीडिया पर बधाई दी है
  • आरएसपी ने बालेंद्र शाह के नेतृत्व में मंत्रिमंडल के विभिन्न विभागों के लिए मंत्रियों के नामों की घोषणा की है

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह उर्फ बालेन शाह ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण कर ली है. महज 35 साल की उम्र में जेन-जी के नेता बालेन शाह ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम बालेन शाह को बधाई दी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने बालेन शाह को बधाई देते हुए लिखा, "नेपाल के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बालेंद्र शाह को बहुत-बहुत बधाई. आपकी नियुक्ति नेपाल के लोगों द्वारा आपके नेतृत्व पर दिखाए गए भरोसे को दिखाती है. मैं आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं ताकि भारत-नेपाल की दोस्ती और सहयोग को हमारे दोनों देशों के लोगों के आपसी फायदे के लिए और भी ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके."

Latest and Breaking News on NDTV

आरएसपी ने कुछ मंत्रियों के नाम पर मुहर

बालेंद्र (बालेन) शाह के नेपाल के प्रधानमंत्री बनने के साथ ही आरएसपी ने कुछ मंत्रियों के नाम पर मुहर लगाई है. नेपाली मीडिया ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि नेपाल के उपप्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के तौर पर स्वर्णिम वागले जिम्मेदारी संभालेंगे. इसके अलावा, शिशिर खनल को विदेश मंत्री, बिराज भक्त श्रेष्ठ को ऊर्जा मंत्री और सुदान गुरुंग को गृह मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी दी जाएगी. इसके अलावा प्रतिभा रावल को जनरल एडमिनिस्ट्रेशन मंत्री बनाया जाएगा. अमरेश सिंह औद्योगिक मंत्रालय, सोबिता गौतम कानून मंत्रालय, निशा मेहता स्वास्थ्य और पेयजल मंत्रालय, सुनील लमसल भौतिक अवसंरचना मंत्रालय, सीता बादी महिला व बाल कल्याण मंत्रालय, सस्मीत पोखरेल शिक्षा, विज्ञान और तकनीकी मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे.

ये भी पढ़ें ; 35 साल के बालेन शाह नेपाल के नए 'नायक', सबसे युवा प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली

नेपाली मीडिया द हिमालयन टाइम्स ने बताया कि नुवाकोट-1 से चुने गए बिक्रम तिमिलसिना संचार और सूचना मंत्री और महोत्तरी के दीपक शाह श्रम मंत्री होंगे. द हिमालयन टाइम्स के अनुसार, बालेंद्र शाह की सरकार में ये लोग अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे—

  1. बालेंद्र शाह - प्रधानमंत्री
  2. स्वर्णिम वागले - उपप्रधानमंत्री और वित्त मंत्री
  3. शिशिर खनल - विदेश मंत्री
  4. सुदान गुरुंग - गृह मंत्री
  5. प्रतिभा रावल - केंद्रीय मामले और सामान्य प्रशासन मंत्री
  6. खड़का राज पौडेल- पर्यटन मंत्री
  7. अमरेश सिंह - उद्योग मंत्री
  8. सुनील लमसल - भौतिक अवसंरचना, परिवहन और शहरी विकास मंत्री
  9. गीता चौधरी—कृषि और पशुधन विकास के साथ-साथ जंगल और पर्यावरण मंत्री
  10. सस्मित पोखरेल - शिक्षा, विज्ञान और तकनीक और खेल मंत्री
  11. निशा मेहता - स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्री
  12. सीता बड़ी- महिला, बाल और वरिष्ठ नागरिक मंत्री
  13. सोबिता गौतम - कानून मंत्री
  14. बिराज भक्त श्रेष्ठ - ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्री
  15. बिक्रम तिमिलसिना - सूचना और संचार मंत्री
  16. दीपक कुमार शाह - श्रम और रोजगार मंत्री

राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने शुक्रवार को काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के पूर्व मेयर शाह बालेन शाह को संविधान के आर्टिकल 76(1) के तहत इस पद पर नियुक्त किया. गुरुवार को आरएसपी ने शाह को अपनी पार्लियामेंट्री पार्टी का लीडर चुना, जिससे उनके देश के 47वें प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया. बता दें, आरएसपी ने हाल के पार्लियामेंट्री चुनावों में लगभग दो-तिहाई बहुमत से बड़ी जीत हासिल की थी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
आईएएनएस
News agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Congratulates Balen Shah, Nepal New Prime Minister Balen Shah, Balendra Shah Oath Ceremony, Nepal Cabinet Ministers List, RSP Government Nepal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com