विज्ञापन

छात्रा की साइक‍िल चोरी हुई तो बरेली DM ने नई खरीदकर दी, कौन हैं IAS अविनाश कुमार?

बरेली के डीएम आईएएस अविनाश कुमार ने साइकिल चोरी होने से परेशान छात्रा नीतू की मदद कर मिसाल पेश की. छात्रा की शिकायत सुनते ही उन्होंने नई साइकिल खरीदवाकर भेंट की. डीएम के इस मानवीय कदम की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है.

छात्रा की साइक‍िल चोरी हुई तो बरेली DM ने नई खरीदकर दी, कौन हैं IAS अविनाश कुमार?
छात्रा की साइक‍िल चोरी होने पर बरेली DM की सराहनीय मदद
NDTV

उत्तर प्रदेश के बरेली के जिलाधिकारी आईएएस अविनाश कुमार के एक मानवीय फैसले ने हर किसी का दिल जीत लिया है. उनके पास एक कॉलेज छात्रा अपनी साइकिल चोरी होने की शिकायत लेकर पहुंची तो उन्होंने उसकी समस्या का तत्काल समाधान कराते हुए उसे नई साइकिल उपलब्ध करा दी.

आईआईटी कॉलेज छात्रावास के पास से साइक‍िल चोरी

दरअसल, बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के रामगंगा गोटिया गांव की छात्रा नीतू डीएम कार्यालय पहुंची और आईएएस अविनाश कुमार को बताया कि करीब तीन महीने पहले आईआईटी कॉलेज के छात्रावास के पास उसकी साइकिल चोरी हो गई थी. साइकिल चोरी होने के कारण उसे कॉलेज आने-जाने और पढ़ाई से जुड़े अन्य कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.

बरेली डीएम कार्यालय में भेंट की साइक‍िल

छात्रा की समस्या सुनते ही बरेली डीएम अविनाश कुमार ने तुरंत संज्ञान लिया. उन्होंने अपने स्टाफ को निर्देश दिया कि नीतू को बाजार ले जाकर उसके लिए नई साइकिल खरीदवाएं. इसके बाद स्टाफ छात्रा को बड़े बाजार ले गया, जहां उसके लिए नई साइकिल खरीदी गई. वो नई साइक‍िल खुद बरेली ज‍िला कलेक्‍टर अव‍िनाश कुमार ने छात्रा को भेंट की नई साइकिल मिलने पर नीतू की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उसने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि वह मन लगाकर पढ़ाई करेगी तथा अपनी शिक्षा जारी रखेगी.

डीएम कार्यालय में नई साइकिल के साथ खड़ी छात्रा नीतू और खुशी-खुशी साइकिल लेकर जाते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कमेंट के जरिए डीएम अविनाश कुमार के इस संवेदनशील और सराहनीय कदम की खूब प्रशंसा कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : UPSC में AIR 46 को 60 वाले से हुआ प्‍यार तो ब‍िहार को म‍िला पावर कपल, IAS शशांक शुभंकर-उदिता सिंह कौन?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bareilly DM, Avinash Kumar, Bicycle Theft, Uttar Pradesh News, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com