विज्ञापन

150 की स्‍पीड, आंखों में आंसू... यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने की जान देने की कोशिश की लाइव स्‍ट्रीमिंग

YouTuber Anurag Dobhal: यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ UK07 Rider ने अपनी जान देने की कोशिश की, जिसकी उन्‍होंने लाइव स्‍ट्रीमिंग भी की. अनुराग डोभाल गंभीर रूप से घायल हैं और उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.

150 की स्‍पीड, आंखों में आंसू... यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने की जान देने की कोशिश की लाइव स्‍ट्रीमिंग
  • यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने परिवार की प्रताड़ना के कारण डिप्रेशन में होने और आत्महत्या की बात कही थी
  • अनुराग ने अपनी प्रेमिका से शादी के कारण परिवार द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को सोशल मीडिया पर उजागर किया था
  • शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव पर तेज रफ्तार से अपनी कार चलाते हुए खुद को टक्कर मारने का प्रयास किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

उसके पास आलीशान कारों और तेज रफ्तार बाइकों से भरा एक गैराज है, सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं और उसने शोहरत पाने की चाह रखने वालों का बड़ा सपना पूरा कर लिया है- बिग बॉस में कंटेस्‍टेंट. फिर चकाचौंध का पर्दा उठा और इस इंसान का असली चेहरा सामने आया, जो निराशा में डूबा हुआ है और उसे जिंदगी में आगे कोई रास्‍ता नजर नहीं आ रहा है. शनिवार को उसने 150 किमी प्रति घंटे से ज्‍यादा की रफ्तार से कार चलाते हुए खुद का लाइवस्ट्रीम किया. इस दौरान वह कहता नजर आया, 'मां मुझे (आँसू रोकने की कोशिश करते हुए) आपसे प्यार की जरूरत थी, लेकिन वो मुझे नहीं मिला.' इतना कहकर यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ UK07 Rider ने जानबूझकर हाईवे के डिवाइडर 150 की रफ्तार से दौड़ रही अपनी फॉर्च्‍यूनर कार को टकरा दिया. 

अनुराग डोभाल का दर्द 
 

पूरा विवाद कुछ दिनों पहले शुरू हुआ जब, यूट्यूबर और भारत के जाने-माने मोटोव्लॉगर अनुराग डोभाल, जिन्हें यूके07 राइडर के नाम से जाना जाता है, उन्‍होंने कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरी जाति की प्रेमिका से शादी करने के कारण उनका परिवार उन्हें प्रताड़ित और परेशान कर रहा है. वीडियो में उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ महीनों में मेरी जिंदगी इतनी बदल गई है कि मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि जिंदगी ऐसे पटक के छोड़ देगी.'

डोभाल ने कहा कि वह डिप्रेशन में हैं और आत्महत्या करने के बारे में सोच रहे हैं, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मौत के लिए उनका परिवार जिम्मेदार होगा. फिर शनिवार को लाइवस्ट्रीम का सिलसिला शुरू हुआ. गाजियाबाद के मसूरी इलाके में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोयोटा फॉर्च्यूनर चलाते हुए डोभाले ने इंस्टाग्राम लाइव पर लाल आंखों और आंसू रोकते हुए कहा, 'और मुझे उम्मीद है... अगले जन्म में आऊं मम्मी, तो प्यार दे देना बस, प्यार दे देना बाबू. बहुत जरूरत थी प्यार की.'

82,000 लोग देख रहे थे इंस्टाग्राम पर लाइवस्ट्रीम

अनुराग डोभाल ने अपनी भावनाओं को काबू में रखने की कोशिश करते हुए कराहते और गहरी सांसें छोड़ते हुए कहा कि उन्हें हिम्मत और हौसला चाहिए था, और अब उनके पास कोई सहारा नहीं बचा था, कोई ऐसा नहीं था जिसे वे फोन कर सकें. विडम्बना यह है कि 82,000 लोग इंस्टाग्राम लाइवस्ट्रीम देख रहे थे, उन्हें दिल और रोने वाले इमोजी भेज रहे थे, यह जताने की कोशिश कर रहे थे कि वे उनके साथ हैं और उनके दर्द को समझते हैं.

ये भी पढ़ें :- UK07 Rider ने डिवाइडर पर चढ़ाई गाड़ी, इंस्टाग्राम लाइव के दौरान की कार क्रैश, अनुराग बोले- मां अगले जन्म में मुझे प्यार करना

'चलिए आखिरी ड्राइव पर चलते हैं', वीडियो में डोभाल को यह कहते हुए सुना जा सकता है, जब वह कैमरा विंडशील्ड और स्पीडोमीटर की ओर घुमाता है. एसयूवी  150 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से दौड़ रही थी. डोभाल को बाईं ओर से एक बस और एक अन्य वाहन को ओवरटेक करते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद वह चिल्लाता है, “और अब अलविदा”, स्टीयरिंग को तेजी से दाईं ओर घुमाता है और बैरियर से टकरा जाता है. आस-पास से गुजर रहे लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डोभाल को मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. 

'बस सोना चाहता हूं'

पहले के वीडियो, जिसका टाइटल “आखिरी संदेश” था, में बिग बॉस 17 के कंटेस्‍टेंट डोभाल ने बताया कि पिछले साल मई में उनके माता-पिता ने उनकी गर्लफ्रेंड रितिका, जो दूसरी जाति की हैं, उनकी शादी को स्वीकार नहीं किया और उन्हें अपने घर में रहने नहीं दिया. उन्‍होंने कहा, 'मुझे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने पर मजबूर किया गया, उनके पैर छूने पर मजबूर किया गया. मुझे सभी रिश्तेदारों के सामने माफी मांगने के लिए विवश किया गया. मेरे माता-पिता ने मुझे बहुत प्रताड़ित किया. साथ ही कहा- हम न तो खुद खुश रहेंगे और न ही तुम्हें खुश रहने देंगे.' यूट्यूबर ने बताया कि रितिका इस उत्पीड़न के कारण उन्हें छोड़कर चली गई.

ये भी पढ़ें :- UK07 Rider अनुराग डोभाल की कितनी है नेटवर्थ, हत्या की साजिश का किया दावा, रोते हुए आखिरी व्लॉग किया शेयर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com