विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2022

MP के सीहोर में स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर एक युवक को बेरहमी से पीटा

पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है और घायल शिकायतकर्ताओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

MP के सीहोर में स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर एक युवक को बेरहमी से पीटा
सीहोर (मध्यप्रदेश):

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बरखेड़ा हसन गांव में स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक को बेरहमी से पीट दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 4-5 लोग उसे डंडों से बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं.

स्थानीय लोगों के अनुसार जब नवनिर्वाचित पंच राकेश लोधी और सोनू सेन सहायक सचिव महेश लोधी के साथ काम कर रहे थे, तभी हेमराज लोधी, सूरज सिंह लोधी और उनके बेटे पंचायत भवन पहुंचे और राकेश को पीटना शुरू कर दिया.

पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है और घायल शिकायतकर्ताओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Youth Brutally Beaten, Local Body Elections In MP, Local Body Election Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com