विज्ञापन

यूपी में एक लाख सरकारी नौकरी देने का कल से शुरू होगा अभियान, क्या जेन जी को साधने में मिलेगी मदद?

योगी सरकार ने पिछले दस सालों में अलग-अलग विभागों में कई नौकरियां दी हैं. आने वाले दिनों में भी राज्य सरकार यूपी पुलिस, शिक्षा विभाग समेत अलग अलग विभागों में नौकरी देने जा रही है.

यूपी में एक लाख सरकारी नौकरी देने का कल से शुरू होगा अभियान, क्या जेन जी को साधने में मिलेगी मदद?
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावों से पहले एक लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया है
  • योगी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में पुलिस विभाग में दो लाख बीस हजार से अधिक कर्मियों की भर्ती की है
  • शिक्षा विभाग में लगभग डेढ़ लाख शिक्षक भर्ती की गई हैं जिनमें विभिन्न पद शामिल हैं
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावों से पहले एक लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया है. कल से एक लाख नौकरी देने के अभियान की शुरुआत की जा रही है. जेन-ज़ी आंदोलन के बाद से चर्चा में आए युवाओं को साधने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार का ये बड़ा हथियार साबित हो सकता है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर नौकरी ना देने का आरोप लगाते हुए सपा सरकार आने पर युवाओं को नौकरी देने की बात कही है. अगर बात करें योगी सरकार की तो साल 2017 में योगी आदित्यनाथ सीएम बने थे. 

तब से लेकर अब तक यूपी में कितनी नौकरियां दी गईं? यह सवाल अकसर पूछा जाता है, इसका जवाब आंकड़ों में है. पिछले दस सालों में अलग-अलग विभागों में कई नौकरियां दी गई हैं. आने वाले दिनों में भी राज्य सरकार यूपी पुलिस, शिक्षा विभाग समेत अलग अलग विभागों में नौकरी देने जा रही है. योगी सरकार के कार्यकाल में दी गई नौकरियों में पुलिस विभाग में 9 सालों में 2.20 लाख से अधिक पुलिसकर्मियों (कांस्टेबल, एसआई, होमगार्ड, आदि) की भर्ती की जा चुकी है. शिक्षा विभाग में ये आंकड़ा डेढ़ लाख से ऊपर है. इसमें 69,000 शिक्षक भर्ती, 68,500 शिक्षक भर्ती और 12,500 शिक्षक भर्ती शामिल है. इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में 28,622 से अधिक नियुक्तियां हुई हैं.

राज्य सरकार ने बीते साढ़े नौ सालों में लोक सेवा आयोग से 48,593 से अधिक अधिकारियों की भर्ती की है. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यूपीएसएसएसई में 46,032 से अधिक भर्ती हुई है. स्वास्थ्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में कनिष्ठ विश्लेषक (औषधि) और दंत स्वास्थ्य वैज्ञानिक सहित अन्य पदों पर भी भर्ती की गई है. इसके अलावा कुछ नियुक्तियां अन्य विभागों में हुई हैं. मौजूदा वर्ष 2026 में सीएम योगी ने कम से कम एक लाख नौकरी देने की घोषणा की है. इसकी शुरुआत कल से की जाएगी. राज्य सरकार 77 हज़ार भर्ती पुलिस में और 15 हज़ार भर्ती शिक्षा विभाग में करने जा रही है. इसके अलावा कुछ अन्य विभागों में भी भर्ती करके चुनाव से पहले एक लाख से अधिक नौकरी देने की घोषणा को पूरा कर चुनावी रण में उतरेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Yogi Adityanath News, Yogi Adityanath News In Hindi, Yogi Adityanath News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com