Yogi Adityanath Shapath Live: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में बीजेपी की जीत के बाद योगी आदित्यनाथ एक बार फिर मुख्यमंत्री बन गए हैं. योगी ने शाम करीब सवा चार बजे सीएम पद की शपथ ली, उसके बाद डिप्टी सीएम के तौर पर केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) और ब्रजेश पाठक ने शपथ ली.केशव प्रसाद मौर्य के बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार में दूसरे उप मुख्यमंत्री के तौर पर ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने शपथ ली. उन्हें यूपी में बीजेपी के ब्राह्मण चेहरे के तौर पर आगे लाया गया है. इससे पहले दिनेश शर्मा डिप्टी सीएम थे. ब्रजेश पाठक योगी की पहली सरकार में कानून मंत्री थे. योगी सरकार में सबसे वरिष्ठ मंत्री के तौर पर सुरेश खन्ना ने शपथ ली. वो योगी की पहली सरकार में वित्त मंत्री थे. सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) नौ बार शाहजहांपुर सीट से चुनाव जीत चुके हैं. उसके बाद सूर्य प्रताप शाही ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली. वहीं ओबीसी चेहरा स्वतंत्र देव सिंह (Swantantra Dev Singh) भी कैबिनेट मिनिस्टर के तौर पर शपथ ली. वो यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भी हैं.
Here Are The Live Updates on Yogi Adityanath Oath