विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2019

यशवंत सिन्हा ने महागठबंधन के लिए प्रचार के सवाल पर कहा- नहीं ले सकते गारंटी

Yashwant Sinha: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा( Yashwant Sinha) ने बुधवार को झारखंड के हजारीबाग में विपक्ष के महागठबंधन को लेकर अहम बयान दिया है.

यशवंत सिन्हा ने महागठबंधन के लिए प्रचार के सवाल पर कहा- नहीं ले सकते गारंटी
Yashwant Sinha: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की फाइल फोटो.
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने महागठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान
  • यशवंत सिन्हा बोले- नहीं ले सकते प्रचार की गारंटी
  • राष्ट्रीय स्तर पर महागठबंधन की तस्वीर को अभी बताया अस्पष्ट
नई दिल्ली:

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा( Yashwant Sinha) ने बुधवार को झारखंड के हजारीबाग में अहम बयान दिया है. उन्होंने कहा है किसीट बंटवारे के फार्मूला पर विपक्षी दलों के फैसले के बाद ही राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तावित महागठबंधन पर अंतिम निर्णय हो सकता है. तब तक तस्वीर साफ नहीं होती. भाजपा के पूर्व नेता और अटल विहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने कहा, ‘‘भाजपा नीत राजग के खिलाफ महागठबंधन का मूर्त रूप लेना अभी बाकी है....'' पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) ने कहा, ‘‘अब तक सिर्फ राज्य स्तरीय गठबंधन हो रहा है. राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों के गठबंधन का फैसला अभी नहीं किया गया है.''

यह भी पढ़ें- BJP के बागी नेता यशवंत सिन्हा ने खुद को बताया 'प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार', रोजगार पैदा करने के तरीके भी बताए

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी(सपा) और बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के बीच गठबंधन का उदाहरण देते हुए यह बात कही.यह पूछे जाने पर कि क्या वह महागठबंधन के लिए प्रचार करेंगे, सिन्हा ने कहा कि वह राष्ट्रीय स्तर पर महागठबंधन के अंतिम रूप लेने तक किसी चीज की गारंटी नहीं दे सकते.यह पूछे जाने पर कि क्या वह हजारीबाग में किसी रैली को संबोधित करेंगे, उन्होंने कहा, ‘‘इस सवाल का जवाब देने का अभी वक्त नहीं आया है.''दरअसल, वहां से सिन्हा के बेटे एवं केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के भाजपा से चुनाव लड़ने की उम्मीद है.

वीडियो- देश का अगला पीएम कौन होगा, जानिए क्या बोले यशवंत सिन्हा? 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yashwant Sinha, Yashwant Sinha On BJP, Yashwant Sinha On Opposition, Yashwant Sinha On On Mahagathbandhan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com