विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2024

गाय की पूजा करने का मतलब 33 करोड़ देवी-देवताओं की पूजा करने के समान: मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति को समझने के लिए (हमारे पास) मेला संस्कृति मौजूद है। मेले कला की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं. मेले व्यापार को बढ़ावा देने का माध्यम हैं.

गाय की पूजा करने का मतलब 33 करोड़ देवी-देवताओं की पूजा करने के समान: मोहन यादव

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि गाय की पूजा करना 33 करोड़ देवी-देवताओं की पूजा करने के समान है. वह ग्वालियर के दौरे पर थे, जहां उन्होंने एक व्यापार मेले का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा, “सनातन संस्कृति को समझने के लिए (हमारे पास) मेला संस्कृति मौजूद है। मेले कला की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं. मेले व्यापार को बढ़ावा देने का माध्यम हैं.”

उन्होंने मुगलों द्वारा तोड़े गए मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए लंबे समय तक इस क्षेत्र के शासक रहे सिंधियों की प्रशंसा भी की. अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की सराहना करते हुए, यादव ने कहा कि 22 जनवरी को इसके उद्घाटन से लोगों को तीसरी बार दिवाली मनाने का मौका मिलेगा, उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इसमें भागीदार होगी.

उन्होंने दावा किया कि वर्तमान में संस्कृति का पुनरुद्धार हो रहा है. इससे पहले, यहां लाल टिपारा इलाके में संचालित 'गौशाला' के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, 'गौ माता की पूजा करने का मतलब 33 करोड़ देवताओं की पूजा करना है.”

यह भी पढें:- 
हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी! 1000 रुपए तक सस्ता हो टिकट, इंडिगो ने टिकट पर ईंधन शुल्क वसूलना किया बंद

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
Aalok Kumar Thakur
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohan Yadav, Cow Worship, Trade Fair, Gwalior Trade Fair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com