विज्ञापन

महिलाओं को बाइक से कुचला, घसीटा, जबरन चूमा.. ओडिशा में भीड़ ने आरोपी की कर दी पीट-पीटकर हत्या

ओडिशा के भुवनेश्वर में दो युवकों ने बाइक से महिलाओं को कुचला और छेड़छाड़ की. इसके बाद गुस्साई भीड़ ने एक आरोपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

महिलाओं को बाइक से कुचला, घसीटा, जबरन चूमा.. ओडिशा में भीड़ ने आरोपी की कर दी पीट-पीटकर हत्या

भुवनेश्वर के भिंगारपुर इलाके से खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां दो युवकों ने पहले महिलाओं को बाइक से कुचलने की कोशिश की, फिर सड़क पर घसीटा और जबरन चूमा. महिलाओं के चीखने पर मौके पर भीड़ पहुंच गई. गुस्साई भीड़ ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया और बुरी तरह पीटा. पिटाई से एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा भी गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं जिन दो महिलाओं को इन आरोपियों ने कुचला था वो भी जिंदगी और मौत से जूझ रहीं हैं. 

जानकारी के अनुसार, घटना भुवनेश्वर के बाहरी इलाके भिंगारपुर की है. दोनों युवकों में महिलाओं से छेड़छाड़ की और बाइक से कुचलने की कोशिश की. जब आरोपी महिलाओं को जान से मारने में नाकाम रहे तो सड़क पर घसीटा और जबरन चूमा. इसके बाद दोनों बाइक से भागने लगे. लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया.

सड़क पर खून, चीख से दहला इलाका

बालियंता थाना क्षेत्र के भिंगारपुर में भीड़भाड़ वाली सड़क पर यह बर्बर हमला हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिलाओं को घसीटते देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लहूलुहान दोनों महिलाओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. सूत्रों के मुताबिक हालत बेहद नाजुक है, ICU में डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

भीड़ ने एक आरोपी को पीट पीटकर मार डाला

वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने पीछा कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया. गुस्से में भीड़ ने दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी. पिटाई से एक आरोपी की मौके पर मौत हो गई. दूसरा गंभीर हालत में है. पुलिस के पहुंचने से पहले ही भीड़ ने ‘इंसाफ' कर दिया था.

छेड़छाड़ का आरोप, दो युवतियां हिरासत में

रिपोर्ट के मुताबिक, हमले की वजह महिलाओं से दुर्व्यवहार था. आरोप है कि युवकों ने महिलाओं को जबरन चूमा और विरोध पर बाइक से कुचलकर घसीटा. मामले में दो युवतियों को भी थाने में हिरासत में लिया गया है. उनका रोल भी संदिग्ध है. बालियंता पुलिस दोनों आरोपियों को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है. फिलहाल वारदात की वजह साफ नहीं है. पुलिस सभी एंगल से जांच की बात कह रही है.

यह भी पढ़ें: मुंबई तरबूज मामला: चूहे के जहर से हुई डोकाडिया परिवार की मौत, फोरेंसिक रिपोर्ट में पुष्टि, साजिश का शक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odhisha Crime, Odhisha News, ODISA CRIME, Odisa News, Odisa Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com