विज्ञापन
This Article is From May 24, 2012

पुतला जलाते समय झुलसीं भाजपा नेता

पेट्रोल की कीमत में बुधवार मध्यरात्रि से हुई वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुतला जलाने के क्रम में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में भाजपा की एक नेता झुलस गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इलाहाबाद: पेट्रोल की कीमत में बुधवार मध्यरात्रि से हुई वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुतला जलाने के क्रम में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक नेता झुलस गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पेट्रोल की कीमत में वृद्धि के खिलाफ भाजपा की महिला इकाई प्रदर्शन कर रही थी। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता केंद्र सरकार का पुतला फूंक रहे थे। इसी दौरान भाजपा महिला इकाई की जिला अध्यक्ष पल्लवी सिंह की साड़ी में आग लग गई। आग की लपटों से पल्लवी झुलस गईं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Allahabad Petrol Price Hike, इलाहाबाद पेट्रोल कीमत वृद्धि, महिला को लगी आग, Women Got Burnt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com