विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2015

एक न्यूज चैनल की महिला एंकर 3.5 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी में हिरासत में

Also Read in
एक न्यूज चैनल की महिला एंकर 3.5 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी में हिरासत में
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: चार महिलाओं को कथित तौर पर 3.5 करोड़ रुपये की कीमत के सोने की तस्करी करने के आरोप में दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया। इनमें से एक महिला खुद को केरल के एक स्थानीय न्यूज चैनल की एंकर बता रही है।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने रविवार को चारों महिलाओं को यहां रोका था। चारों दुबई से अलग-अलग विमान से यहां आई थी। सोने के 3.64 करोड़ रुपये के होने का अनुमान लगाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि इनमें से एक महिला खुद को केरल के एक स्थानीय न्यूज चैनल की एंकर बता रही है। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। महिलाओं को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महिला एंकर, सोने की तस्करी, दिल्ली एयरपोर्ट, Woman Anchor, News Channel, Gold Smuggling, Delhi Airport, न्यूज चैनल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com