विज्ञापन

IPS कांथी राणा और विशाल गुन्नी का सस्पेंशन खत्म, कौन हैं ये अधिकारी जिन पर एक्ट्रेस ने लगाए आरोप

IPS Kanthi Rana Tata Suspension Revoked: एक्ट्रेस कादंबरी जेठवानी की गिरफ्तारी और उत्पीड़न के आरोपों के बाद दोनों आईपीएस अधिकारियों को सस्पेंड किया गया था, लेकिन अब जांच के बाद उनकी बहाली हुई है.

IPS कांथी राणा और विशाल गुन्नी का सस्पेंशन खत्म, कौन हैं ये अधिकारी जिन पर एक्ट्रेस ने लगाए आरोप
आंध्र प्रदेश के दो आईपीएस अधिकारियों को मिली राहत

IPS अधिकारी कांथी राणा टाटा और विशाल गुन्नी का सस्पेंशन खत्म कर उन्हें सेवा में बहाली मिल गई है. आंध्र प्रदेश सरकार की तरफ से इसे लेकर आदेश जारी किया गया. दोनों अधिकारियों पर मुंबई की एक्ट्रेस कादंबरी जेठवानी ने उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था. अब जांच के बाद दोनों अधिकारियों की बहाली का फैसला लिया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि विशाल गु्न्नी और कांथी राणा टाटा किस बैच के अधिकारी हैं और उन पर एक्ट्रेस ने क्या आरोप लगाए थे. 

2024 में हुए थे सस्पेंड

सितंबर 2024 में इन दोनों आईपीएस अधिकारियों को सस्पेंड किया गया था. वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के सत्ता में रहने के दौरान दर्ज एक मामले में मुंबई की एक्ट्रेस की जल्दबाजी में की गई गिरफ्तारी और उत्पीड़न के आरोपों के बाद सरकार ने कांथी राणा टाटा, विशाल गुन्नी और एक अन्य IPS अधिकारी पीएसआर आंजनेयुलु को सस्पेंड कर दिया था. उन पर आरोप था कि एक्ट्रेस के खिलाफ झूठा मामला बनाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया. 

कौन हैं IPS कांथी राणा टाटा?

कांथी राणा टाटा 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्हें आंध्र प्रदेश कैडर मिला था. कांथी राणा मूल रूप से आंध्र प्रदेश के ही रहने वाले हैं. उन्होंने यूपीएससी क्रैक करने से पहले बीए और एएलबी की डिग्री हासिल की थी. पुलिस सेवा में आने के बाद उन्होंने कई अहम पदों पर काम किया और पुलिस सेवा पदक से भी उन्हें सम्मानित किया गया, लेकिन कई सालों की नौकरी के बाद एक्ट्रेस विवाद में सस्पेंशन झेलना पड़ा. 

कौन हैं IPS विशाल गुन्नी?

विशाल गुन्नी आंध्र प्रदेश के एक सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं. 2010 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के अफसर विशाल गुन्नी मूल रूप से कर्नाटक से हैं. उन्होंने बेंगलुरु के सेंट जोसेफ कॉलेज से बीए किया और इसके बाद यूपीएससी में सिलेक्शन हो गया. 2010 में आईपीएस बनने के बाद उन्होंने राज्य के तमाम जिलों में काम किया और अहम जिम्मेदारी संभाली. 2024 में उन्हें कांथी राणा टाटा के साथ ही सस्पेंड कर दिया गया, हालांकि अब दोनों की बहाली हो चुकी है और उन्हें रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है. 

ये भी पढ़ें - IIT कानपुर से B.Tech, रोज 12 घंटे पढ़ाई...लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ऐसे बने UPSC टॉपर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS Suspended, Suspension Revoked, Andhra Pradesh News, IPS Officer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com