विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2024

मेहंदी क्लास से लौट रही 27 साल की महिला को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत

शहाना काज़ी नाम की महिला मेहंदी क्लास के बाद घर लौट रही थी और तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गई. गंभीर अवस्था में स्थानीय लोगों द्वारा महिला को अस्पताल ले जाया गया

मेहंदी क्लास से लौट रही 27 साल की महिला को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत

मुंबई के मालाड इलाके में मंगलवार रात एक तेज़ रफ्तार कार की चपेट में आने से 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक शहाना काज़ी नाम की महिला मेहंदी क्लास के बाद घर लौट रही थी और तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गई. गंभीर अवस्था में स्थानीय लोगों द्वारा महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. 

मलाड थाने के एक अधिकारी ने बताया, “मृतक महिला की पहचान शहाना काजी के रूप में हुई है, जो रात करीब 10 बजे पैदल पथ से गुजर रही थी, तभी फोर्ड एंडेवर कार ने उसे टक्कर मार दी. घटना के बाद आरोपी शहाना को पास के अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.''

अधिकारी के अनुसार, आरोपी अनूप सिन्हा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि हादसे में शामिल एसयूवी को भी जब्त कर लिया गया है.

अधिकारी के मुताबिक, आरोपी का कार्यालय अंधेरी में है और घटना के दिन वह छुट्टी पर था. उन्होंने कहा कि आरोपी कहीं शराब के नशे में तो गाड़ी नहीं चला रहा था, इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने उसके खून के नमूने लिए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malad Accident, Mumbai Malad, Speeding Car Hit Woman In Malad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com