लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर कांग्रेस (Congress) अब तक उम्मीदवारों की 8 लिस्ट जारी कर चुकी है. लेकिन अभी तक यूपी की 2 हाई प्रोफाइल सीटों अमेठी और रायबरेली के लिए कैंडिडेट्स तय नहीं किए जा सके हैं. ये दोनों सीटें कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है. अब इन दोनों सीटों पर संभावित कैंडिडेट को लेकर सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने जवाब दिया है. NDTV के 'युवा कॉन्क्लेव' में सचिन पायलट ने कहा, "राहुल गांधी (Rahul Gandhi) वैसे तो केरल के वायानाड से लड़ ही रहे हैं. जिन सीटों पर पहले चुनाव होने हैं, कांग्रेस पार्टी वहां उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर रही है. अमेठी और रायबरेली में भी कैंडिडेट का ऐलान जल्द होगा."
2019 में राहुल गांधी ने यूपी की अमेठी और केरल के वायानाड सीट से चुनाव लड़ा था. अमेठी में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हरा दिया. वह फिलहाल वायानाड से सांसद हैं. कांग्रेस ने राहुल गांधी को इस बार से भी वायानाड से टिकट दिया है. लेकिन अमेठी सीट से भी वो चुनाव लड़ेंगे या नहीं, ये अभी साफ नहीं हो पाया है. दूसरी ओर, रायबरेली सीट हाल ही में सोनिया गांधी के राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई है. अटकलें हैं कि इस सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव में डेब्यू करेंगी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है. कांग्रेस यूपी की 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इनमें से सिर्फ 4 सीटों अमेठी, रायबरेली, मथुरा और प्रयागराज को छोड़कर पार्टी ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. बाकी सीटों पर सपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं.
पद पाने के बाद लोग उससे चिपक जाते हैं, युवाओं को मौका दें : सचिन पायलट ने गिनाई सियासत की 'कमी'
सचिन पायलट ने इस दौरान BJP के नेतृत्व वाले NDA को घमंडी करार दिया है. पायलट ने कहा, "NDA में घमंड है. वो विपक्ष को खत्म करने की बात करते हैं.2004 में इंडिया शाइनिंग का माहौल बनने के बाद भी जो हाल NDA का हुआ था. वैसा हाल इस बार भी होगा."
देश की राजनीति में युवाओं की भूमिका को लेकर कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा,"युवाओं को हर क्षेत्र के साथ-साथ राजनीति में भी सामने आना चाहिए. मैंने हर जगह कोशिश की है कि युवाओं को मौका मिले." पायलट ने कहा कि राजनीति में दिक्कत यह है कि यहां पर पद पाने के बाद लोग उससे चिपक जाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं