दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में पटपड़गंज सीट से एक बार फिर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया चुनाव में उतरे हैं. बीजेपी ने इस सीट पर रवि नेगी को चुनाव में उतारा है वहीं कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को प्रत्याशी बनाया है. 2013 के विधानसभा चुनाव में मनीष सिसोदिया ने बीजेपी के नकुल भारद्वाज को पहली बार हरा कर विधानसभा में दस्तक दी थी वहीं 2015 के चुनाव में उन्होंने विनोद कुमार बिन्नी को लगभग 28 हजार मतों से हराकर जीत हासिल की थी. एक बार फिर 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने उम्मीदवार में बदलाव किया है और रवि नेगी को मैदान में उतारा है.
यह भी पढ़ें : पटपड़गंज विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम तथा इतिहास, पूर्व विधायक के बारे में जानिए
बीजेपी प्रत्याशी रवि नेगी ने इससे पहले निगम पार्षद के 2017 में हुए चुनाव में भाग्य अजमाया था साथ ही उन्होंने पटपड़गंज विधान सभा क्षेत्र में पार्टी विस्तारक के पद पर भी काम किया है. रवि नेगी बीजेपी के विनोद नगर मंडल के पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. बीजेपी ने पिछले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी से निकाले गए लक्ष्मी नगर के पूर्व विधायक विनोद कुमार बिन्नी को टिकट दिया था लेकिन वो चुनाव हार गए थे. इस कारण पार्टी ने इसबार अपने पुराने कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है. रवींद्र नेगी दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक तक की पढाई की है और उन्होंने अपने नामांकन के समय कुल 1.29 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की बात कही हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Delhi Polls 2020: BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट, केजरीवाल के खिलाफ इस प्रत्याशी को उतारा मैदान में
1993 में बनी पटपड़गंज विधानसभा सीट पर अबतक अधिकतम तीन बार कांग्रेस ने कब्जा किया है. इस चुनाव में पार्टी ने लक्ष्मण रावत को मैदान में उतारा है. अंतिम बार 2008 के चुनाव में कांग्रेस को इस सीट पर सफलता मिली थी. पिछले दो विधानसभा चुनावों से कांग्रेस के उम्मीदवार तीसरे स्थान पर फिसल गए थे.
VIDEO: Delhi Election 2020: रोड शो के लंबा होने के कारण कल नामांकन नहीं कर पाए थे अरविंद केजरीवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं