तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने बृहस्पतिवार को कहा कि मोदी सरकार संसद से भाग रही है, इसलिए वह मानसून सत्र को छोटा करना चाहती है. ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, ‘‘संसद मार्ग पर चर्चा यह है कि सरकार मानसून सत्र को छोटा करने और इसे 12 अगस्त के बजाय आठ अगस्त को समाप्त करने की इच्छुक है. बुरी बात.'' राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता ने सवाल किया, ‘‘नरेंद्र मोदी सरकार संसद से क्यों भाग रही है?'' पिछले साल, सरकार ने कोविड महामारी सहित विभिन्न कारणों से तीनों सत्रों की अवधि में कटौती की थी. इस साल भी बजट सत्र में कटौती की गई थी.
The talk on #Parliament street is that the Government is keen to cut short the #MonsoonSession and end on August 8, instead of Aug 12. Bad.
— Derek O'Brien | ডেরেক ও'ব্রায়েন (@derekobrienmp) August 4, 2022
Why is the @narendramodi govt. RUNNING AWAY FROM PARLIAMENT
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी चार-दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार को यहां पहुंचीं. उनका अपने राज्य के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के बकाये सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम है.सूत्रों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख बनर्जी ने पार्टी के सांसदों से यहां मुलाकात की और उनसे संसद के मौजूदा सत्र तथा 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा की.
सूत्रों ने बताया कि बनर्जी के भतीजे और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी बैठक के दौरान काफी मुखर थे और उन्होंने सुझाव दिया कि संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिनों में सांसदों को कौन से मुद्दे उठाने चाहिएं.
ये भी पढ़ें-
- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में ग्रेनेड हमला, एक प्रवासी मजदूर की मौत, दो लोग घायल
- एकनाथ शिंदे अस्वस्थ, कैबिनेट लिस्ट पर भाजपा नेतृत्व से बातचीत के लिए दिल्ली रवाना हुए देवेंद्र फडणवीस : सूत्र
- 'उसके पास हाथरस में कोई काम नहीं था...' : यूपी कोर्ट में केरल के पत्रकार की जमानत याचिका नामंजूर
Video : सिटी सेंटर: ED के दुरुपयोग के आरोप में विपक्षी सांसदों ने संसद में किया हंगामा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं