विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा भारत में विकसित कोविड वैक्सीन कोवैक्सिन के लिए आपातकालीन उपयोग की मंजूरी में और देरी होगी. सूत्रों के मुताबिक, वैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक को और तकनीकी सवाल भेजे हैं. इस झटके से भारतीयों, विशेषकर छात्रों की अंतर्राष्ट्रीय यात्रा योजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है. इस मंजूरी के बिना Covaxin को दुनिया भर के अधिकांश देशों द्वारा स्वीकृत वैक्सीन नहीं माना जाएगा. भारत बायोटेक के लिए डब्ल्यूएचओ के सवाल हैदराबाद स्थित दवा निर्माता के इस दावे के बावजूद आए हैं, कि उसने मंजूरी के लिए आवश्यक सभी डेटा जमा कर दिए हैं.
देरी का संकेत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के उस बयान के बाद आया है, जब कहा गया था कि वैक्सीन को जल्द ही कभी भी मंजूरी मिल सकती है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने पिछले शुक्रवार को कहा था, 'मंजूरी के लिए दस्तावेज जमा करने की एक प्रक्रिया है. कोवैक्सिन को डब्ल्यूएचओ की आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी जल्द ही मिल जाएगी.' इससे पहले नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप के डॉ वीके पॉल ने भी कहा था कि कोवैक्सिन के लिए डब्ल्यूएचओ की मंजूरी इस महीने के अंत से पहले मिलने की संभावना है.
कम इम्यूनिटी और डैमेज लंग्स वाले मरीजों में बढ़ रहा है टीबी का खतरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं