विज्ञापन

बिटकॉइन स्कैम मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मिली जमानत

आपको बता दें कि इस स्कैम को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दाखिल चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने यह कार्रवाई की थी. इस मामले में दुबई स्थित कारोबारी राजेश सतीजा को भी समन जारी किया गया था.

बिटकॉइन स्कैम मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मिली जमानत
  • बॉलीवुड अभिनेता राज कुंद्रा को मुंबई की स्पेशल PMLA कोर्ट ने बिटकॉइन स्कैम मामले में जमानत दी है
  • राज कुंद्रा पर 150 करोड़ रुपये के बिटकॉइन पोंजी घोटाले में आरोप लगाए गए हैं जो ईडी द्वारा दर्ज हुआ था
  • ईडी ने राज कुंद्रा और दुबई के कारोबारी राजेश सतीजा को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

बिटकॉइन स्कैम मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को जमानत मिल गई है. राज कुंद्रा को मुंबई के स्पेशल PMLA कोर्ट से जमानत मिली है. बिटकॉइन से जुड़ा ये मामला 150 करोड़ रुपये का है. आपको बता दें कि मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने एक दिन पहले ही राज कुंद्रा के खिलाफ समन जारी किया था. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दाखिल चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने यह कार्रवाई की थी. इस मामले में दुबई स्थित कारोबारी राजेश सतीजा को भी समन जारी किया गया था. दोनों आरोपियों को 19 जनवरी को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया था. ईडी ने सितंबर 2025 में पीएमएलए के तहत दर्ज मामलों की विशेष कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर राज कुंद्रा और राजेश सतीजा को आरोपी बनाया था.

कुंद्रा के पास 150 करोड़ के बिटकॉइन

जांच एजेंसी के अनुसार, कुख्यात ‘गेन बिटकॉइन पोंजी घोटाले' के मास्टरमाइंड और प्रमोटर अमित भारद्वाज से राज कुंद्रा को यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग फार्म स्थापित करने के लिए 285 बिटकॉइन प्राप्त हुए थे. हालांकि यह सौदा पूरा नहीं हो सका, लेकिन ईडी का दावा है कि 285 बिटकॉइन अब भी राज कुंद्रा के पास मौजूद हैं. जिनकी मौजूदा कीमत 150 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है. चार्जशीट में कहा गया है कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने इस लेनदेन में खुद को महज मीडिएटर बताया, लेकिन अपने दावे के समर्थन में कोई ठोस दस्तावेजी सबूत पेश नहीं कर सके.

ईडी ने किए थे कई बड़े दावे 

ईडी के अनुसार, ‘टर्म शीट' नामक समझौता राज कुंद्रा और महेंद्र भारद्वाज के बीच हुआ था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वास्तविक समझौता राज कुंद्रा और अमित भारद्वाज (महेंद्र भारद्वाज के माध्यम से) के बीच ही था. चार्जशीट में कहा गया था कि कुंद्रा का यह दावा कि उन्होंने केवल मध्यस्थ की भूमिका निभाई, स्वीकार्य नहीं है. जांच एजेंसी ने यह भी दावा किया है कि लेनदेन को सात साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद राज कुंद्रा को पांच अलग-अलग किश्तों में मिले बिटकॉइन की सटीक संख्या याद है, जिससे यह साबित होता है कि वे बिटकॉइन के वास्तविक लाभार्थी थे, न कि केवल मध्यस्थ.

यह भी पढ़ें: धुरंधर देखने सिनेमाघर बार-बार जा रहे राज कुंद्रा, बताया इस बार सास और साली के साथ देखी रणवीर सिंह की फिल्म

यह भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, एडल्ट फिल्म बनाने के कमेंट पर पूछा- रोल चाहिए क्या?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com