एक्टिंग की दुनिया से राजनीति में आए पवन कल्याण इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में जब पीएम मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया, तब पीएम मोदी ने भी पवन कल्याण की जमकर प्रशंसा की. दरअसल उनकी पार्टी जनसेना ने दो सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 लड़ा और दोनों ही सीटों पर जीत हासिल की. वहीं उनकी पार्टी ने आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. अब खबर ये भी आ रही है कि जनसेना के संस्थापक एवं अभिनेता पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश में एन. चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली सरकार में डिप्टी सीएम का पद दिए जाने की संभावना है. तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सूत्रों के अनुसार, आंध्र की नई सरकार सहयोगी दलों - जनसेना और भाजपा को पांच से छह मंत्री पद दे सकती है.

कौन हैं पवन कल्याण
पवन कल्याण साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार हैं. पवन कल्याण का असली नाम कोनिडेला कल्याण बाबू हैं. पवन कल्याण को साउथ फिल्म इंडस्ट्री में 'पावर स्टार' के नाम से जाना जाता है. पवन कल्याण साउथ फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी के छोटे भाई हैं. उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत फिल्म ‘अक्कड़ अम्माई लक्कड़' से साल 1996 में की. इसके बाद भी उन्होंने साउथ की कई बड़ी हिट फिल्में दी. पवन कल्याण को साल 1998 में फिल्म ‘ठोली प्रेमा' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है. पवन कल्याण को अभिनय की दुनिया में दो दशक से ज्यादा हो चुके हैं.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज

पवन कल्याण का राजनीतिक सफर
पीठापुरम विधानसभा क्षेत्र से जीतने वाले पवन कल्याण ने अपने बड़े भाई चिरंजीवी के साथ मिलकर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी. चिरंजीवी ने 2008 में प्रजा राज्यम पार्टी की स्थापना की थी. हालांकि, अपने भाई द्वारा प्रजा राज्यम पार्टी का कांग्रेस में विलय करने के बाद पवन राजनीति में बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं रहे, बाद में पवन कल्याण ने 2014 में जनसेना पार्टी की स्थापना की. प्रजा राज्यम पार्टी के कांग्रेस में विलय होने पर पवन कल्याण पार्टी से बाहर हो गए थे. 2014 में पवन कल्याण ने चुनाव नहीं लड़ा. लेकिन उन्होंने टीडीपी और बीजेपी का समर्थन किया था. साल 2019 में उन्होंने अकेले चुनाव लड़ा था. लेकिन इस चुनाव में पवन कल्याण को हार का मुंह देखना पड़ा.
हार के बावजूद भी पवन आगे बढ़ते रहे. वे लोगों की आवाज बन गए, हालांकि इस दौरान उन्हें व्यक्तिगत हमलों का भी सामना करना पड़ा. वाईसीपी को हराने के लिए गठबंधन बनाने में पवन कल्याण ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने जनसेना की सीटों पर चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी. खुद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी उनके इस पर सवाल उठाए. जो नेता पहले उनके साथ खड़े हुए थे, वे भी उनका साथ छोड़कर चले गए. लेकिन पवन कल्याण अपने फैसलों पर अड़े रहे और अपने रास्ते पर चलते रहे. पवन कल्याण का राज्य की राजनीति पर स्पष्ट प्रभाव पड़ा. जनसेना ने न केवल अपनी सभी सीटों पर जीत दर्ज की, बल्कि वाईसीपी को हराने में भी खास भूमिका निभाई.
पवन कल्याण ने की तीन शादियां
पवन कल्याण तीन बार शादी कर चुके हैं, उनकी पहली पत्नी का नाम नंदिनी हैं, जिनसे उन्होंने साल 1997 में शादी की, लेकिन यह शादी ज्यादा लंबे वक्त तक नहीं चली, नतीजतन साल 2008 में दोनों अलग हो गए. ये शादी टूटने के बाद पवन कल्याण ने साल 2009 में रेनू देसाई से शादी की. लेकिन उनकी यह शादी कुल तीन साल चल पाई और 2012 में तलाक हो गया. 2004 में रेनू ने बेटे अकिरा नंदन को जन्म दिया. नंदिनी से तलाक लेने के बाद पवन ने 28 जनवरी 2009 को रेनू से शादी कर ली. शादी के बाद रेनू ने बेटी आध्या को जन्म दिया. पवन कल्याण की ये शादी भी ज्यादा वक्त तक नही चली. रेनू से तलाक के एक साल बाद ही पवन ने 2013 में अन्ना लेजनेवा से शादी कर ली.

कौन हैं पवन कल्याण की तीसरी पत्नी
पवन कल्याण की तीसरी पत्नी अन्ना लेजनेवा रूसी मॉडल और अभिनेत्री हैं. दोनों की मुलाकात 2011 में हुई जब दोनों फिल्म 'तीन मां' की शूटिंग कर रहे थे, बस यही मुलाकात दोस्ती में बदल गई. दो साल तक एक-दूजे को डेट करने के बाद दोनों ने हमसफर बनने का फैसला किया और फिर 30 सितंबर, 2013 को दोनों ने शादी कर ली. साल 2017 में पवन कल्याण के घर में बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम मार्क शंकर पवनोविच है. लेजनेवा की पहली शादी असफल रही थी, इस शादी से अन्ना पहले से ही एक बेटी की मां थीं. पवन ने अन्ना के साथ ही उनकी बेटी को भी अपना लिया और उसे अपने तीन बच्चों के साथ ही अपनी सगी बेटी की तरह उसका पालन पोषण किया.
पवन कल्याण के बेटे अकीरा की भी चर्चा
अकीरा पवन कल्याण और रेनू देसाई के बेटे हैं. अकीरा का जन्म साल 2000 में हुआ था. पवन कल्याण के बेटे अकीरा की चर्चा जोरों पर है, जो हाल ही में तब नजर आए जब पवन कल्याण ने पीएम मोदी से मुलाकात की. उनकी ये फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई. पवन कल्याण के बेटे अकीरा 20 साल के हो गए हैं और स्मार्टनेस के मामले में वो अपने पिता को ही टक्कर देते हैं.
अकीरा ने अभी इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा है और उनकी फैन फॉलोइंग अच्छी-खासी है. अकीरा के फैन पेज पर उनकी फोटोज शेयर होती रहती हैं. पापा पवन कल्याण के साथ भी उनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गई हैं. पवन कल्याण ने हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात की थी. उस समय भी उनके बेटे अकीरा उनके साथ थे.
पीएम मोदी ने पवन की तारीफ में क्या कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसेना पार्टी के प्रमुख और मशहूर तेलगू अभिनेता पवन कल्याण को आंधी बताया है. दरअसल पीएम मोदी ने पुराने संसद भवन में आयोजित एनडीए के घटक दलों की बैठक में उनको आंधी कहा. पीएम ने जिस समय यह बात कही पवन कल्याण उस समय मंच पर ही बैठे हुए थे. बीजेपी ने 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए आंध्र प्रदेश में जनसेना और टीडीपी से हाथ मिलाया था. बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''यहां जो दिख रहा है न पवन, वो पवन नहीं आंधी हैं.
(भाषा और आईएएनएस इनपुट्स के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं