विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2019

रेप के आरोपी चिन्मयानंद यानी कृष्णपाल सिंह का पूरा कच्चा चिट्ठा

लॉ की छात्रा के यौन शोषण के आरोप में चिन्मयानंद (Chinmayanand)को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है.

रेप के आरोपी चिन्मयानंद यानी कृष्णपाल सिंह का पूरा कच्चा चिट्ठा
नई दिल्ली:
  1. चिन्मयानंद का असली नाम कृष्णपाल सिंह है. उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं. चिन्मयानंद राम मंदिर आंदोलन के बड़े नेताओं में शुमार थे. वाजपेयी सरकार में उनको केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बनाया गया था.
  2. चिन्मयानंद ने लखनऊ विश्वविद्यालय से एमए की डिग्री हासिल की थी. चिन्मयानंद का शाहजहांपुर में आश्रम भी है और वहां वह एक लॉ कॉलेज भी चलाते हैं. 
  3. चिन्मयानंद पहली बार बीजेपी के टिकट पर उत्तर प्रदेश की बदायूं लोकसभा सीट से साल 1991 में सांसद चुने गए.  साल 1998 में मछलीशहर और 1999 में जौनपुर से सांसद चुने गए. 
  4. वह गोरखपुर की गोरक्षा पीठ के महंत और पूर्व सांसद अवैद्यनाथ के काफी करीबी थे. यही वजह हो सकती है कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके अच्छे संबंध हैं.
  5. साल 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान चिन्मयानंद योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाने की वकालत कर रहे थे.
  6. एसआईटी ने चिन्मयानंद के लॉ कॉलेज स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय के अभिलेख, खसरा खतौनी भी मांगे हैं. इसके अलावा कुछ छात्रों का शैक्षिक रिकार्ड भी मांगा है. 
  7. इस मामले में पीड़िता के पिता की ओर से कोतवाली शाहजहांपुर में अपहरण और जान से मारने की धाराओं में स्वामी चिन्मयानंद के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था. 
  8. आपको बता दें कि साल 2011 में भी चिन्मयानंद के खिलाफ शाहजहांपुर में उनकी पूर्व शिष्या साध्वी ने रेप का केस दर्ज कराया था.  साध्वी का कहना था कि वह जब स्वामी के साथ थी तब उन्होंने बलात्कार किया था.

अन्य खबरें :
रेप के आरोपी BJP नेता चिन्मयानंद को 14 दिन के लिए भेजा गया जेल 

चिन्मयानंद मामला: SIT छात्रा के तीन दोस्तों और कॉलेज के कुछ कर्मचारियों से पूछताछ

चिन्मयानंद मामला: पीड़िता ने 43 वीडियो की पेनड्राइव SIT को सौंपी, परिवार ने लगाए सबूत मिटाने के आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chinmayanand, Shahjahanpur, Chinmayanand Arrested, Swami Chinmayanand News, Mumuksha Ashram, Swami Chinmayanand, Chinmayanand Video, Chinmayanand Case, Swami Chinmayanand Case, Chinmayanand News, Swami Chinmayanand Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com