विज्ञापन

कौन हैं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनीता बिश्नोई? जहर खाने से पहले ट्रोलर्स को दी थी चेतावनी

जोधपुर की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनीता बिश्नोई ने अपने घर में कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की. हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर मामला क्या है.

Anita Bishnoi jodhpur Influencer
facebook

Who is Anita Bishnoi: राजस्थान के जोधपुर की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनीता बिश्नोई के जहर खाने का मामला सामने आया. बताया जा रहा है कि अनीता बिश्नोई सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान हो गई थी और उसके बाद उन्होंने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है. इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक स्तब्ध हैं और हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर मामला क्या है.

कौन हैं अनीता बिश्नोई 

अनीता बिश्नोई को अपने खेती के वीडियो से सोशल मीडिया पर पहचान मिली है. असल में लाठी गांव की रहने वाली अनीता अभी जोधपुर में रहती हैं. उनके पति दीनाराम बिश्नोई लाठी में खेती और ट्यूबवेल पर काम करते हैं. अनीता खेतों में अपने पति की मदद करती हैं. उन्होंने खेती के अलग-अलग कामों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए, जैसे ट्रैक्टर चलाना, जुताई करना, फसल बोना, फसलों की सिंचाई करना और फसल काटना. उनके इन देसी और साहसिक वीडियो को बहुत पसंद किया गया, जिससे वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गईं.

इसी वीडियो की वजह से हुई थी अनीता बिश्नोई ट्रोल

क्या है पूरा विवाद?

विवाद की शुरूआत  कुछ दिन पहले हुई, जब अनीता ने महिलाओं के छोटे कपड़ों और आधुनिक पहनावे को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके सामने आने के बाद उन्हें कई सोशल मीडिया यूजर्स के जरिए लगातार काफी ट्रोल किया जा रहा था. इसका सिलसिला काफी समय तक चलता रहा. उनके पति ने इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट करवाने की भी बात कही थी, लेकिन तब उन्होंने यह कहकर मना कर दिया था कि वह किसी से नहीं डरतीं.

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खाया जहर

जहर खाकर आत्महत्या के प्रयास की घटना से कुछ समय पहले अनीता ने सोशल मीडिया पर दो बेहद परेशान करने वाली पोस्ट डाली थीं. उन्होंने लिखा कि उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है और वह कोई गलत कदम उठा सकती हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया परिवार और भाइयों से राय भी मांगी थी.

 पोस्ट शेयर ट्रोलर्स को इस वीडियो से दी थी चेतावनी

दो पोस्ट शेयर करने के बाद खाया था जहर

वही पहली पोस्ट के एक-दो घंटे बाद उन्होंने एक और पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा- अब आपकी बहन वापस नहीं आएगी. इस आखिरी पोस्ट के कुछ ही देर बाद उन्होंने जहर खा लिया.

'जानबूझकर किया गया टारगेट, मिल रही थीं धमकियां'

 वहीं, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनीता विश्नोई के पति ने बताया कि उनकी पत्नी  को जानबूझकर टारगेंट किया जा रहा था. जिसके कारण वह काफी मानसिक तनाव जेल रही थी . 

यह भी पढ़ें: ट्रोलिंग से तंग आकर जोधपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने पिया जहर, लड़ रही जिंदगी-मौत की जंग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com