विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2024

"मैंने बात की थी तो वो बेहद खुश लग रहा था..." : कनाडा में मारे गए भारतीय छात्र के भाई ने कहा

चिराग अंतिल के बड़े भाई रोनित ने कहा कि उन्होंने सुबह अपने भाई से बात की और वह बहुत खुश लग रहा था, लेकिन जब वह अपनी कार में घर से निकला तो अज्ञात लोगों ने चिराग को गोली मार दी.

"मैंने बात की थी तो वो बेहद खुश लग रहा था..." : कनाडा में मारे गए भारतीय छात्र के भाई ने कहा
24 साल का चिराग अंतिल वैंंकूवर में अपनी कार में मृत पाया गया.
नई दिल्ली:

कनाडा (Canada) के वैंकूवर में मारे गए एक भारतीय छात्र (Indian Student) के माता-पिता ने अपने बेटे का शव भारत लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) से मदद की गुहार लगाई है. वैंकूवर पुलिस ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि पड़ोसियों द्वारा गोलियों की आवाज सुनने की सूचना के बाद 24 साल के चिराग अंतिल को एक कार में मृत पाया गया. चिराग के माता-पिता हरियाणा के सोनीपत में रहते हैं. 

भारतीय छात्र सितंबर 2022 में वैंकूवर गया था. उसने हाल ही में यूनिवर्सिटी कनाडा वेस्ट से एमबीए किया था और उसे वर्क परमिट मिला था. 

'बेटे से बहुत उम्‍मीदें थीं, लेकिन...' 

चिराग के पिता महावीर अंतिल ने कहा कि परिवार को उनके बेटे से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन अब वे तबाह हो गए हैं. हरियाणा सरकार के चीनी मिल विभाग से सेवानिवृत्त महावीर अंतिल ने कहा, "हमें बेहद खुशी हुई थी कि आखिरकार उसे वर्क परमिट मिल गया."

चिराग अंतिल के बड़े भाई रोनित ने कहा कि उन्होंने सुबह अपने भाई से बात की और वह बहुत खुश लग रहा था, लेकिन जब वह अपनी कार में घर से निकला तो अज्ञात लोगों ने चिराग को उस वक्‍त गोली मार दी जब वह अपनी ऑडी में था. 

रोनित ने कहा, "हमने उस पुलिसकर्मी से फोन पर बात की जिसने हमें यह जानकारी दी, लेकिन हमें इस बारे में कुछ नहीं बताया गया कि यह कैसे हुआ. हम न्याय के लिए पीएम मोदी और एस जयशंकर से अपील करना चाहते हैं."

मारे गए छात्रों के घर पर सांत्वना देने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई.

अमेरिका में 11 भारतीय छात्रों की मौत  

कनाडा के पड़ोसी अमेरिका में इस साल जनवरी से अब तक 11 भारतीय और भारतीय मूल के छात्रों की मौत हो चुकी है. हालांकि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक भारतीय छात्रों के लिए अमेरिका पसंदीदा स्थान है. अमेरिका के अनुसार, 2022-2023 के शैक्षणिक सत्र में 2.6 लाख से अधिक भारतीय छात्र उनके देश में आए हैं. 

ये भी पढ़ें :

* हरियाणा के युवक की कनाडा में गोली मारकर हत्या, पढ़ाई पूरी करने गया था विदेश
* US में भारतीय-अमेरिकी छात्र की मौत, पिता को कॉल कर मांगी गई थी 1200 डॉलर की फिरौती
* भारतीय छात्रों ने ब्रिटेन में शुरू किया "फेयर वीज़ा, फेयर चांस" अभियान, जानें- क्‍या है वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chirag Antil, Indian Student, Indian Student Murdered Canada
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com