विज्ञापन

बाइक पर आया, दागीं गोलियां... सुवेंदु के PA के साथ आधी रात हुआ क्या, चश्मदीद ने बताया

Suvendu Adhikari PA Killed: पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के PA के साथ देर रात क्या हुआ, उस पूरे भयावह मंजर को एक चश्मदीद ने बयां किया है. बाइक सवार से वहां आने से लेकर कई राउंड फायरिंग तक, एक-एक घटनाक्रम डिटेल में बताया.

बाइक पर आया, दागीं गोलियां... सुवेंदु के PA के साथ आधी रात हुआ क्या, चश्मदीद ने बताया
सुवेंदु के PA की हत्या.
  • पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या की गई
  • हमला अस्पताल से 200-300 मीटर दूर रात 10:30 से 11 बजे के बीच हुआ, जिसमें कार के ड्राइवर को भी गोली लगी
  • हमलावर ने बाइक से आकर चंद्रनाथ रथ की कार के बाईं ओर करीब से गोलियां चलाईं और तुरंत भाग गया
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना रात 10:30 से 11 बजे के बीच हुई. जब चंद्र पर एक के बाद एक दनादन गोलियां बरसाई जा रही थीं तो पास में मौदूद एक शख्स ये सबकुछ देख रहा था. घटना को करीब से देखने वाले शख्स ने उस भयावह मंजर को बयां किया है. उन्होंने बताया कि चंद्र के साथ हुआ क्या था. चश्मदीद ने बताया कि गोलियां इतने करीब से चलाई गईं कि ऐसा लग रहा था कि पहले से योजना बनाकर ये हमला किया गया है.

चश्मदीद ने कहा, "जैसे ही चंद्रा की कार मेरी कार के पास से गुज़री, वह अचानक बीच रास्ते में रुक गई और बाइक पर सवार एक व्यक्ति आया और कार के बाईं ओर गोलीबारी शुरू कर दी. फायरिंग करते ही वह तुरंत वहां से भाग गया. ऐसा लग रहा था कि यह सब पहले से ही प्लान किया गया था. गोलियां बिल्कुल करीब से चलाई गई. मैंने 2 राउंड गोलियों की आवाज़ सुनी." 

अस्पताल से 200-300 मीटर की दूरी पर हुई फायरिंग

उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार रात 10.30 बजे से 11 बजे के बीच अस्पताल से 200-300 मीटर की दूरी पर हुई. लोगों ने घायल चंद्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. कार ड्राइवर को भी गोली लगी थी. हमले के बाद सुवेंदु अधिकारी के PA को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. बता दें कि वह गाड़ी भी पुलिस के हाथ लग गई है, जिसमें बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रा की मध्यमग्राम के पास गोली मारकर हत्या की गई. फोरेंसिक टीम अब उसकी जांच कर रही है. गुरुवार सुबह चंद्र से शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया.

शायद ये ममता बनर्जी की हार का नतीजा

बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल का कहना है कि यह घटना शायद भावानीपुर में ममता बनर्जी की हार का नतीजा है. सीसीटीवी फुटेज की जांच हो रही है. चंद्र एक भरोसेमंद व्यक्ति थे. वह सुवेंदु के कार्यालय में कामकाज देखते थे. हमारे विधायकों के लिए भाई समान थे और कई जिम्मेदारियां संभालते थे. बीजेपी नेता ने उनकी हत्या के पीछे के मकसद पर भी सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि इस घटना से बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में बहुत ही गुस्सा है. 

चंद्र का बीजेपी से कोई लेनादेना नहीं था, फिर हत्या क्यों?

अग्निमित्रा ने कहा कि चंद्र का बीजेपी से कोई लेनादेना नहीं था, फिर उनको क्यों मारा गया. इस घटना से जनता में भारी गुस्सा है. हालांकि हमने शांति की अपील की थी, लेकिन अब परिवार निश्चित रूप से जवाब मांगेगा. उन्होंने कहा कि कुछ देर पहले ही हमारे एक बूथ कार्यकर्ता पर चाकू से हमला किया गया और वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं.

ये भी पढ़ें- कौन थे चंद्रनाथ रथ? एयरफोर्स से VRS लेकर बने सुवेंदु के PA, पहले TMC से जुड़ा था परिवार, हत्या से बवाल

ये भी पढ़ें-फर्जी नंबर प्लेट वाली कार, करीब से दनादन दागीं 12 गोलियां... सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या में अब तक क्या खुलासे | LIVE UPDATES

लेखक के बारे में
img
श्वेता गुप्ता
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal Violence, Suvendu Adhikari Aide Murder, Suvendu Adhikari PA Attack, Suvendu Adhikari Pa Killed, Suvendu Adhikari PA Killed Live
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com