विज्ञापन

6.5 की बजाय 2.5 घंटे में होगा सफर... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की क्या है खासियत? 10 पॉइंट्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने वाले हैं. इसके खुलने से दिल्ली से देहरादून तक का सफर मात्र 2.5 घंटे में पूरा हो जाएगा.

6.5 की बजाय 2.5 घंटे में होगा सफर... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की क्या है खासियत? 10 पॉइंट्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की लागत 12000 करोड़ रुपये है.
@PMOIndia/X
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे
  • एक्सप्रेसवे से दिल्ली से देहरादून की दूरी घटकर 213 किलोमीटर हो जाएगी और समय 2.5 घंटे होगा
  • यह छह लेन का एक्सप्रेसवे है, जिसमें सात इंटरचेंज, दो रेलवे ओवरब्रिज, दस पुल और चौदह वेसाइड सुविधाएं शामिल हैं
नई दिल्ली:

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन जल्द ही होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. इस एक्सप्रेसवे के खुलने से दिल्ली से देहरादून तक की दूरी का समय घटकर मात्र 2.5 घंटे रह जाएगा. एक बार चालू हो जाने के बाद इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली के साथ-साथ दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और दूसरे हाईवे पर ट्रैफिक का बोझ कम होने की उम्मीद है.

लंबे समय से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस के खुलने का इंतजार किया जा रहा है. इसका कुछ हिस्सा पहले ही आम जनता के लिए खुल चुका है. अब 14 अप्रैल को इस पूरे एक्सप्रेसवे को खोल दिया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः इन 11 एयरपोर्ट पर लॉन्च हुआ Udan Yatri Cafe, मात्र इतने रुपये में मिलेगा समोसा, पानी की बोतल और कॉफी

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की 10 बड़ी बातें

  1. फरवरी 2020 में केंद्र सरकार ने इस एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी थी. दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी नींव रखी थी. इस एक्सप्रेसवे को तीन फेज में पूरा किया गया है.
  2. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को तीन फेज- अक्षरधाम (दिल्ली) से EPE जंक्शन, फिर EPE जंक्शन से सहारनपुर बायपास और उसके बाद सहारनपुर से देहरादून तक बनाया गया.
  3. यह एक्सप्रेसवे दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास से शुरू होगा और यूपी के बागपत, बड़ौत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर से गुजरते हुए देहरादून में खत्म होगा.
  4. इससे दिल्ली से देहरादून के बीच दूरी 235 किलोमीटर से घटकर 213 किलोमीटर हो जाएगी. इससे दिल्ली से देहरादून तक का 6.5 घंटे का सफर 2.5 घंटे में पूरा हो जाएगा.
  5. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे भी ज्यादा हो सकती है. इसलिए दूरी का समय घट जाएगा.
  6. अधिकारियों ने बताया कि इस एक्सप्रेसवे में हरिद्वार की ओर भी एक रास्ता निकलेगा, जो चार धाम हाईवे से जुड़ेगा. इससे उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के हिल स्टेशनों और तीर्थ स्थलों तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी.
  7. इस एक्सप्रेसवे को 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. यह 6 लेन का एक्सप्रेसवे है. इसमें 7 इंटरचेंज, 2 रेलवे ओवरब्रिज, 10 पुल और 14 वेसाइड सुविधाएं हैं.
  8. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का आखिरी 20 किलोमीटर का हिस्सा राजाजी नेशनल पार्क के इको-सेंसिटिव जोन से होकर गुजरता है. 
  9. देहरादून में डाट काली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी एक सुरंग बनाई गई है. साथ ही एशिया का सबसे बड़ा 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वन्यजीव कॉरिडोर भी बनाया गया है.
  10. इसके अलावा, इस एक्सप्रेसवे में 200 मीटर लंबे दो एलिफेंट अंडरपास और जानवरों के लिए 6 रास्ते भी बनाए गए हैं, जिससे जंगली जानवर आसानी से गुजर सकें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Dehradun Expressway, Delhi Dehradun Expressway Route, Delhi Dehradun, PM Modi Delhi Dehradun Expressway, Dehradun
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com