विज्ञापन

Sagar-Kanpur Highway:3 घंटे में कानपुर, 4290 करोड़ लगेंगे; MP को यूपी से जोड़ने वाला ये खास हाइवे कब शुरू होगा? जानिए हर एक बात

Sagar-Kanpur Highway: हाइवे मध्य प्रदेश को उत्तर प्रदेश से जोड़ेगा. इसके उद्घाटन में भले अभी एक साल हों पर इसकी खासियत आपको दीवाना बना देगी. सागर से कानपुर को जोड़ने वाला हाइवे तैयार होते ही आपका सफर भी 7 घंटे से घटकर महज 3 घंटे में पूरा हो जाएगा.

Sagar-Kanpur Highway:3 घंटे में कानपुर, 4290 करोड़ लगेंगे; MP को यूपी से जोड़ने वाला ये खास हाइवे कब शुरू होगा? जानिए हर एक बात
sagar kanpur highway
  • सागर से कानपुर तक बनने वाला फोरलेन हाइवे 223.7 किलोमीटर लंबा होगा और इसकी लागत 4290 करोड़ रुपए है
  • इस हाइवे के बनने से यात्रा का समय सात घंटे से घटकर चार घंटे तक पहुंच जाएगा
  • हाइवे में फ्लाईओवर, अंडरपास, सर्विस रोड और टोल प्लाजा जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

 एक मानव प्रवत्ति होती है कि अगर आप कहीं लॉन्ग ड्राइव का प्लान कर रहे हैं तो सबसे पहले आपको शानदार सड़क मिले और दूसरा समय कम लगे. देश में बन रहे या बनकर तैयार कई हाइवे ऐसे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश कम समय में पहुंच सकते हैं. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे कुछ ऐसे ही उदाहरण हैं. अब इसमें एक हाइवे और जुड़ने वाला है. ये हाइवे मध्य प्रदेश को उत्तर प्रदेश से जोड़ेगा. इसके उद्घाटन में भले अभी एक साल हों पर इसकी खासियत आपको दीवाना बना देगी. सागर से कानपुर को जोड़ने वाला हाइवे तैयार होते ही आपका सफर भी 7 घंटे से घटकर महज 3 घंटे में पूरा हो जाएगा. आइए इस हाइवे की एक-एक डिटेल दिए देते हैं. 

कितना समय लगेगा?

बुंदेलखंड की तरक्की वाला यह हाइवे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानि NHAI बना रहा है. इस फोरलने हाइवे के बनते ही आपका ट्रेवल टाइम घटकर 7 घंटे से महज 4 घंटे रह जाएगा. इस फोरलेन में आपका वाहन हवा से बातें करेगा मानो पहिए हवा में उड़ रहे हों.

रास्ते में मिलेंगी ये सुविधाएं

एमपी-यूपी की कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाला ये हाइवे कई सुविधाएं भी देगा. इस फोरलेन हाइवे में फ्लाईओवर,अंडरपास, सर्विस रोड और टोल प्लाजा भी होंगे. इसे मोदी सरकार के भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत तेजी से बनाया जा रहा है. हाइवे लंबा है इसलिए इसे 4 चरणों में बनाया जा रहा है.  

कितना लंबा है ये हाइवे, कौन-कौन से शहर जुड़ेंगे

सागर से कानपुर तक जाने वाला ये हाइवे 223.7 किमी लंबा है जिसकी लागत 4290 करोड़ बताई जा रही है. हाइवे सागर से शुरू होकर  बंडा, शाहगढ़, बड़ामलहरा, छतरपुर, गढ़ीमलहरा, श्रीनगर और महोबा होते हुए कानुपुर जाएगा. इस बारे में भी बात चल रही है कि इसे आगे लखनऊ से भी जोड़ा जा सकता है. प्रोजेक्ट डायरेक्टर देवेंद्र चापेकरने इस प्रोजेक्ट को बुंदेलखंड की किस्मत बदलने वाला बताया. 

यह भी पढ़ें- रांची-पटना हाईवे पर दाल की लूट! ट्रक एक्सीडेंट के बाद लोगों की भीड़ जुटी, पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

कितने चरणों में पूरा होगा काम

जैसे पहले बताया सागर से कानपुर को जोड़ने वाले इस हाइवे को 4 चरणों में पूरी होगी. छतरपुर में अकेले यह प्रोजेक्ट दो चरणों में हो रहा है.  तीसरा फेज साठिया घाटी से चौका गांव तक और चौथा फेज चौका गांव से कैमाहा तक है. 

कब तक बनकर तैयार होगा?

अब सवाल ये कि आखिर ये हाइवे कबतक तैयार होगा? जिस रफ्तार से इसपर काम हो रहा है, उसके बाद यह कहा जा सकता है कि यह 2027 में बनकर तैयार हो जाएगा. प्रोजेक्ट में लगे इंजीनियर्स ने भी इसकी पुष्टि की है. 

यह भी पढ़ें- हाईवे पर रफ्तार का कहर! खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक के उड़े परखच्चे, मां-बेटे की मौके पर मौत
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com