विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2018

पश्चिम बंगाल: टीचर ने चौथी क्‍लास की दो छात्राओं के साथ क्‍लासरूम में चार दिन तक किया कथित रेप

उत्तर दिनाजपुर जिले में स्कूल की अवधि समाप्त होने के बाद एक शिक्षक ने चौथी कक्षा की दो छात्राओं के साथ क्‍लासरूम के अंदर ही चार दिन तक लगातार कथित तौर पर बलात्कार किया.

पश्चिम बंगाल: टीचर ने चौथी क्‍लास की दो छात्राओं के साथ क्‍लासरूम में चार दिन तक किया कथित रेप
फाइल फोटो
  • दो छात्राओं के साथ क्‍लासरूम के अंदर ही 4 दिन तक कथित तौर पर रेप किया
  • सरकारी सहायता प्राप्त प्राथमिक स्कूल में हुई यह घटना
  • पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय शिक्षक फरार है
रायगंज (पश्चिम बंगाल): उत्तर दिनाजपुर जिले में स्कूल की अवधि समाप्त होने के बाद एक शिक्षक ने चौथी कक्षा की दो छात्राओं के साथ क्‍लासरूम के अंदर ही चार दिन तक लगातार कथित तौर पर बलात्कार किया.

सरकारी सहायता प्राप्त प्राथमिक स्कूल में हुई यह घटना शुक्रवार तब सामने आया जब पीड़ित लड़कियों में से एक ने स्कूल जाने से इनकार कर दिया. पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय शिक्षक फरार है. आरोपी विवाहित है.

उन्होंने बताया कि शिक्षक ने दोनों बच्चियों के साथ इस हफ्ते स्कूल की अवधि समाप्त होने के बाद लगातार चार दिन तक बलात्कार किया और उन्हें इस बारे में किसी को भी कुछ बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी.

एक बच्ची ने अपने माता-पिता को कल इस बारे में बताया. उसने दूसरी लड़की का नाम भी उन्हें बताया. इसके बाद लड़की के माता-पिता दूसरी बच्ची के घर गए और इस घटना के बारे में उन्हें जानकारी दी.

दोनों बच्चियों के माता-पिता ने शुक्रवार रात उस शिक्षक के खिलाफ रायगंज पुलिस थाने में केस दर्ज कराया.  रायगंज जिला अस्पताल में आज दोनों बच्चियों की चिकित्सीय जांच करवाई गई.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal, Allegedly Raped, North Dinajpur District, Two Students Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com