विज्ञापन

Bengal: जिस TMC पार्षद से CBI ने की थी पूछताछ, अब उसके करीबी पार्षद ने किया सुसाइड

कोलकाता के दक्षिण दमदम में TMC पार्षद संजय दास की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है. पार्षद का शव घर में फंदे से लटका मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Bengal: जिस TMC पार्षद से CBI ने की थी पूछताछ, अब उसके करीबी पार्षद ने किया सुसाइड
कोलकाता के दक्षिण दमदम में TMC पार्षद संजय दास की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है.

West Bengal Politics: कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में स्थित दक्षिण दमदम नगर पालिका में शनिवार को एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां नगर निकाय के चेयरमैन-इन-काउंसिल और वार्ड नंबर 18 के पार्षद संजय दास का शव उनके ही घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया. 50 वर्षीय संजय दास का निधन स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है.

अस्पताल में हुई पुष्टि

घटना के तुरंत बाद परिजनों और समर्थकों ने उन्हें नागरबाजार इलाके के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. नागरबाजार पुलिस ने फिलहाल इस मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. प्राथमिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

करीबी से CBI ने की थी पूछताछ 

इससे पहले, देवराज चक्रवर्ती से राज्य द्वारा संचालित स्कूलों में प्राथमिक स्तर पर कथित भर्ती घोटाले के संबंध में CBI द्वारा पूछताछ की गई थी. चक्रवर्ती के करीबी सहयोगी माने जाने वाले कई TMC पार्षदों को पिछले कुछ दिनों में रंगदारी, मारपीट और धमकी देने से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया गया है. 

वहीं देवराज TMC के पूर्व मंत्री सुजीत बोस के करीबी माने जाते थे. जिनको 11 मई को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दक्षिण दम दम नगर पालिका में कथित भर्ती घोटाले के संबंध में गिरफ्तार किया गया था और उन पर 'धन शोधन निवारण अधिनियम' (PMLA) के तहत मामला दर्ज किया गया था.

राजनीतिक कनेक्शन और तनाव

संजय दास की गिनती TMC के प्रभावशाली नेता देबराज चक्रवर्ती के बेहद करीबी सहयोगियों में होती थी. उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में देबराज चक्रवर्ती और उनके करीबियों पर कानूनी शिकंजा कसा है. चक्रवर्ती और उनकी पत्नी अदिति मुंशी ने 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में अग्रिम जमानत के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है. इसके अलावा भर्ती घोटाले और रंगदारी जैसे मामलों में भी कई पार्षदों की गिरफ्तारियां हुई हैं, जिससे इलाके का माहौल तनावपूर्ण है.

सूत्रों का कहना है कि संजय दास पिछले कुछ दिनों से चिंता में थे. वहीं दूसरी ओर इस घटना ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने संजय दास को सिंडिकेट का मुखिया बताते हुए निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि TMC के वे लोग जो जनता के आक्रोश से डरे हुए हैं, उन्हें सुरक्षा की जरूरत है.

यह भी पढ़ें- भाटी के 4 दिन पुराने 'पेट्रोल कांड' पर भड़के राजेंद्र राठौड़, बोले- 'हक के लिए लड़ो, पर ये नौटंकी मत करो'

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com