विज्ञापन

शुभेंदु अधिकारी की ताजपोशी तय! बंगाल में भी BJP का 2 डिप्टी सीएम वाला फार्मूला? रेस में आगे ये नाम

West Bengal New CM: क्या बीजेपी यहां भी दो डिप्टी सीएम वाला फार्मुला अपनाएगी? ठीक वैसा जैसा हाल में बिहार, उससे पहले राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कर चुकी है. अगर हां तो वो शुभेंदु(अगर सीएम बनते हैं) के अलावा और कौन दो नाम सबसे आगे हैं. आज इसी पर आपको विस्तार से बताते हैं.

शुभेंदु अधिकारी की ताजपोशी तय! बंगाल में भी BJP का 2 डिप्टी सीएम वाला फार्मूला? रेस में आगे ये नाम
west bengal new cm name
  • पश्चिम बंगाल का नया मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर बीजेपी में सुवेंदु अधिकारी सबसे प्रमुख दावेदार हैं
  • हाल की बीजेपी सरकारों में मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री रखने का फार्मूला अपनाया गया है
  • अगर सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री बनते हैं तो दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, रूपा गांगुली और समीक भट्टाचार्य
नई दिल्ली / कोलकाता:

West Bengal New CM Name: पश्चिम बंगाल का नया सीएम कौन बनेगा? ये वो सवाल है जो 4 मई को बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में है. दावेदारों में सबसे आगे शुभेंदु अधिकारी हैं, हों भी क्यों न उन्होंने सीएम ममता बनर्जी को उनके गढ़ भवानीपुर में हराया है. 2021 में भी नंदीग्राम में सुवेंदु ये कारनामा कर चुके हैं. ऐसे में उनका नाम संभावितों में सबसे टॉप पर है. पर एक सवाल और क्या बीजेपी यहां भी दो डिप्टी सीएम वाला फार्मुला अपनाएगी? ठीक वैसा जैसा हाल में बिहार, उससे पहले राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कर चुकी है. अगर हां तो वो शुभेंदु(अगर सीएम बनते हैं) के अलावा और कौन दो नाम संभावितों की सूची में हो सकते हैं. आज इसी पर आपको विस्तार से बताते हैं. 

आज चुना जाना है सीएम

पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान ही अमित शाह ने बता दिया था कि प्रदेश का मुख्यमंत्री यहीं का होगा, जो बंगाली बोलता हो, बंगाल की धरती का बेटा हो और बंगाली पढ़ा-लिखा हो? ऐसे में नाम तो कई हैं पर शुभेंदु अधिकारी के नाम की चर्चा सबसे ज्यादा है. अमित शाह पर्यवेक्षक और मोहन चरण माझी सह पर्यवेक्षक के तौर पर कोलकाता पहुंच चुके हैं. दोपहर में विधायक दल की बैठक है और उसके कुछ देर बाद ही सीएम के नाम का ऐलान हो जाएगा. 

सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सुवेंदु अधिकारी का नाम लगभग तय माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस बार राज्य में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं. इनमें से एक महिला हो सकती है, जिसके लिए अग्निमित्रा पॉल का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है. वहीं, दूसरा उपमुख्यमंत्री उत्तरी बंगाल से हो सकता है, जहां इस पद के लिए निशीथ प्रमाणिक का नाम आगे चल रहा है. इसके अलावा, सूत्रों का कहना है कि एक उपमुख्यमंत्री आदिवासी (जनजातीय) समुदाय से भी चुना जा सकता है. हालांकि, इन सभी नामों और पदों को लेकर आधिकारिक घोषणा का अभी इंतजार है.

बीजेपी अपनाएगी सीएम संग दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला?

भारतीय जनता पार्टी की बीते महीनों में जहां-जहां सरकारें बनीं वहां-वहां पार्टी ने सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम का फार्मुला रखा. 2023 में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान, 2024 में महाराष्ट्र और 2025 में बिहार जीतने के बाद भाजपा ने सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम बनाए थे. अब यह सुगबुगुहाट है कि पश्चिम बंगाल में भी पार्टी आलाकमान ऐसा ही कुछ फिर कर सकती है. जिस हिसाब से बंगाल की पूरी राजनीति रही है, जैसा जटिल प्रदेश है उसके हिसाब से अमित शाह और उनके साथ गए मोहन चरण माझी अपनी पर्ची से कुल तीन नाम घोषित कर दें तो कोई हैरानी नहीं होगी. हालांकि ये सिर्फ कयास हैं,फैसला तो विधायक दल की बैठक के बाद ही होना है.   

कहां कौन सीएम और दो डिप्टी सीएम

➔मध्य प्रदेश
सीएम- डॉ मोहन यादव
डिप्टी सीएम- राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा

➔राजस्थान
सीएम- भजनलाल शर्मा 
डिप्टी सीएम-दिया कुमारी, प्रेम चंद बैरवा

➔छत्तीसगढ़
सीएम-विष्णु साय
डिप्टी सीएम- विजय शर्मा, अरुण साव 

➔महाराष्ट्र
सीएम-देवेंद्र फडणवीस
डिप्टी सीएम- एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार 

➔बिहार 
सीएम- सम्राट चौधरी 
डिप्टी सीएम- विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव 

यह भी पढ़ेंसुवेंदु के PA चंद्रनाथ की हत्या में इस्तेमाल बाइक का मालिक मिल गया, जानें पुलिस को क्या बताया


दो डिप्टी सीएम बने तो लिस्ट में होंगे ये नाम

अगर शुभेंदु अधिकारी बंगाल के नए सीएम बनते हैं तो उनके साथ दो डिप्टी सीएम कौन होंगे? क्या किसी महिला को डिप्टी सीएम का पद मिलेगा? लिस्ट में दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, रूपा गांगुली, समीक भट्टाचार्य जैसे बड़े नाम हैं. संक्षेप में इनके बारे में जान लीजिए. 

दिलीप घोष- दिलीप घोष पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. इस बार उन्होंने 2021 विधानसभा चुनाव के बाद अपने नेतृत्व में भाजपा को मुख्य विपक्षी दल बनाया था. तब बीजेपी को 77 सीटें आई थीं. इस बार दिलीप घोष  ने खड़गपुर सदर से टीएमसी के प्रदीप सरकार को 30 हजार वोटों के बड़े अंतर से हराया था. 

अग्निमित्रा पॉल- सुवेंदु अधिकारी के बाद अगर किसी सीएम फेस की चर्चा है तो वो हैं अग्निमित्रा पॉल. सुवेंदु अगर सीएम बनेंगे तो अग्निमित्रा पॉल डिप्टी सीएम बन सकती हैं. पेशे से फैशन डिजाइनर  अग्निमित्रा पॉल को अपनी बेबाक छवि के लिए जाना जाता है. आसनसोल दक्षिण से चुनाव जीतने वालीं अग्निमित्रा संभावितों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. 

रूपा गांगुली- महाभारत की द्रौपदी वाले किरदार से मशहूर हुईं रुपा गांगुली भारतीय जनता पार्टी से कई सालों से जुड़ी हुई हैं. इस बार उन्होंने सोनारपुर दक्षिण से टीएमसी की महिला कैंडिडेट अरुंधति मैत्रा को 35 हजार वोटों के बड़े अंतर से हराया है. उन्हें भी डिप्टी सीएम के लिए एक संभावित माना जा रहा है. 

समीक भट्टाचार्य- बंगाल बीजेपी के मौजूदा अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य भी डिप्टी सीएम बनने के प्रबल दावेदार हैं.  समीक ने हालांकि चुनाव नहीं लड़ा था पर सुवेंदु चूंकि भवानीपुर अपने पास रखेंगे और नंदीग्राम सीट छोड़ेंगे. ऐसे में समीक के लिए वहां से जीत हासिल कर डिप्टी सीएम बनने की संभावना बढ़ जाएगी. 

Latest and Breaking News on NDTV
लेखक के बारे में
img
उत्कर्ष गहरवार
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal New CM Announcement LIVE Updates, West Bengal New CM, West Bengal Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com