विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दिया

पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने आज अपनी एक विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है. शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दो सीटों से चुनाव जीते हैं.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दिया
नंदीग्राम सीट से इस्तीफा सौंपते सीएम शुभेंदु अधिकारी
नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को नंदीग्राम विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया और भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बने रहने का विकल्प चुना. सूत्रों के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा नियमों के तहत निर्धारित अनिवार्य 14 दिनों की अवधि के भीतर विधानसभा अध्यक्ष रथिंद्र बोस को एक सीट से अपना इस्तीफा सौंप दिया.

हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम और दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर दोनों सीटों से चुनाव लड़ा. उन्होंने नंदीग्राम में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार पबित्र कर को 9,665 मतों से हराकर जीत हासिल की, जबकि भवानीपुर में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को 15,105 मतों के अंतर से हराया.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने बंपर जीत के साथ पहली बार सरकार बनाया है. बीजेपी ने बंगाल में 207 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं 15 साल से सत्ता में रही टीएमसी केवल 80 सीटों पर सिमट गई थी. ममता बनर्जी अपनी सीट से चुनाव भी हार गईं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suvendu Adhikari, Suvendu Adhikari Resignes Nandigram, West Bengal 10th Result 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com