विज्ञापन

बंगाल चुनाव 2026: नए वोटर को रिझाने के लिए 'छोटा भीम' और 'चुटकी' आए आगे, साइकिल रैली में दिखा अनोखा नजारा

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 से पहले ईसीआई ने हावड़ा में साइकिल रैली निकाली. 'छोटा भीम' और 'चुटकी' जैसे पात्रों ने युवाओं और पहली बार वोट करने वालों का ध्यान खींचा.

बंगाल चुनाव 2026: नए वोटर को रिझाने के लिए 'छोटा भीम' और 'चुटकी' आए आगे, साइकिल रैली में दिखा अनोखा नजारा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 से पहले भारतीय निर्वाचन आयोग ने मतदाता जागरूकता अभियान तेज कर दिया है. हावड़ा में 'चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व' साइकिल रैली आयोजित की गई है. चुनाव आयोग ने युवाओं का ध्यान खींचने  'छोटा भीम' और 'चुटकी' जैसे लोकप्रिय एनिमेशन पात्रों ने खासा ध्यान खींचा.जानकारी के अनुसार. हावड़ा ब्रिज पर राज्य मुख्य चुनाव अधिकारी और जिला चुनाव अधिकारी ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सुबह 7 बजे शुरू हुई यह रैली रेल म्यूजियम होते हुए रामकृष्णपुर फेरी घाट पर समाप्त हुई. इसमें बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के छात्र और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं ने हिस्सा लिया.

लोकगीत-नृत्य के जरिए भी मैसेज

रैली के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. लोकगीत, नृत्य और नाटक के जरिए मतदान के महत्व का संदेश दिया गया. इसके अलावा मतदाता जागरूकता बोट फेरी जैसे अन्य स्वीप कार्यक्रम भी शुरू किए गए. कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण 'छोटा भीम' और 'चुटकी' रहे.  इन पात्रों ने खासकर युवा और नए मतदाताओं के बीच जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाई.

कॉलेज-यूनिवर्सिटी में भी चलाएंगे अभियान

ईसीआई ने बताया कि अभियान का मकसद मतदाताओं को मतदान के महत्व, मतदान केंद्र की जानकारी समेत कई बिंदुओं के बारे में जागरूक करना है. खासतौर पर शहरी मतदाताओं, महिलाओं, दिव्यांगजनों, युवाओं और पहली बार वोट करने वालों की भागीदारी बढ़ाना है. आयोग ने इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के जरिए कॉलेजों-विश्वविद्यालयों में जागरूकता बढ़ाने और सोशल मीडिया अभियान चलाने की भी योजना बनाई है.

चुनाव आयोग के मीडिया इंचार्ज आशीष गोयल ने बताया, "आज का कार्यक्रम व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप) कार्यक्रम का हिस्सा है. हमारी कोशिश है कि पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव एक त्योहार की तरह मनाया जाए."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengal Assembly Election 2026, ECI Voter Awareness Rally, Chhota Bheem Chutki Election, Howrah Cycle Rally West Bengal, Election Commission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com