विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2020

नागरिकता कानून के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव लाने वाला चौथा राज्य बना पश्चिम बंगाल, ममता बनर्जी ने कहा CAA को...

देश भर में नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने CAA के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया.

Also Read in
नागरिकता कानून के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव लाने वाला चौथा राज्य बना पश्चिम बंगाल, ममता बनर्जी ने कहा CAA को...
पश्चिम बंगाल विधानसभा (West Bengal) में नागरिकता कानून (Citizenship Amendment Act) के खिलाफ प्रस्ताव पेश.
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास
  • CAA के खिलाफ प्रस्ताव लाने वाला चौथा राज्य बना पश्चिम बंगाल
  • ममता बनर्जी ने कहा- इस कानून को फौरन निरस्त किया जाना चाहिए
नई दिल्ली:

देश भर में नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने CAA के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया. नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित करने वाला पश्चिम बंगाल देश का चौथा राज्य बन गया है. इससे पहले केरल, पंजाब और राजस्थान में इस कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाया जा चुका है. इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी माकपा और कांग्रेस से राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार करते हुए केंद्र में भाजपा सरकार के खिलाफ मिलकर लड़ने का आह्वान किया.


ममता बनर्जी ने प्रस्ताव पर विधानसभा में अपनी बात रखते हुए कहा कि एनपीआर, एनआरसी और सीएए आपस में जुड़े हुए हैं और नया नागरिकता कानून जन-विरोधी है. उन्होंने मांग की कि कानून को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए. ममता बनर्जी ने कहा, 'सीएए जन विरोधी है, संविधान विरोधी है. हम चाहते हैं कि इस कानून को तत्काल वापस लिया जाए.

केरल और पंजाब के बाद अब पश्चिम बंगाल सरकार भी करेगी CAA के खिलाफ प्रस्ताव पारित

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस और वाम मोर्चा को उनकी सरकार के खिलाफ अफवाह फैलाना बंद करना चाहिए. समय आ गया है कि हम अपने मतभेदों को भुलाकर देश को बचाने के लिए मिलकर संघर्ष करें.' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी मुलाकात पर कांग्रेस और माकपा की आलोचनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 'दीदी-मोदी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं' वाला नारा विपक्षी दलों पर ही भारी पड़ेगा.

NPR पर ममता बनर्जी ने राज्यों से की अपील, कहा - पहले एक बार इस कानून को पढ़ें और फिर...

टीएमसी प्रमुख ने कहा, 'हमारी सरकार में दिल्ली में एनपीआर की बैठक में शामिल नहीं होने का साहस है और अगर भाजपा चाहे तो मेरी सरकार को बर्खास्त कर सकती है.' मुख्यमंत्री के जवाब के बाद सदन ने प्रस्ताव पारित किया. 

बीजेपी सांसद खान ने कहा, CAA का विरोध करने वाले प्रख्यात नागरिक ममता बनर्जी के 'कुत्ते'

VIDEO: NPR पर होने वाली केंद्र की बैठक का ममता बनर्जी ने किया बहिष्कार​

(इनपुट:भाषा से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CAA, CAA Resolution, West Bengal Assembly, Citizenship Amendment Act Protests, Mamata Banerjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com